'लखनऊ के संदिग्ध आतंकी का ISIS से सीधा संबंध नहीं, खुद से था प्रेरित, बम बनाना सीखता था'
उत्तर प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर एडीजी दलजीत चौधरी ने कहा कि संदिग्ध आतंकी का आईएस से सीधा संबंध नहीं, वह खुद से ही आईएस से प्रेरित था और इंटरनेट पर बम बनाना सीखता था
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से तमाम संदिग्ध आतंकियों की धरपकड़ की गई और लखनऊ में सैफुल्ला को एटीएस की टीम ने मार गिराया है उसके बारे में आज उत्तर प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर एडीजी दलजीत चौधरी ने तमाम जानकारी मीडिया के सामने रखी। दलजीत चौधरी ने बताया कि ये सभी संदिग्ध खुद से रैडिकलाइज हुए थे और इन्हें बाहर से किसी भी तरह की मदद नहीं मिली थी, इन लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए आईएस के लिटरेचर को पढ़ते थे और उससे प्रेरित होते थे। दलजीत चौधरी ने कहा कि हमारे पास ऐसा कोई सबूत नहीं जिससे हम कह सके कि ये संदिग्ध सीधे तौर पर आईएस से जुड़े थे बल्कि ये खुद से आईएस के साहित्य की तरफ प्रेरित थे और खुद को खुरासान मॉडूल्य के












Click it and Unblock the Notifications