यूपी हिंसा: जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में 337 अरेस्ट, प्रयागराज-सहारनपुर में सबसे ज्यादा हुई गिरफ्तारी
यूपी हिंसा: जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में 337 अरेस्ट, प्रयागराज-सहारनपुर में सबसे ज्यादा हुई गिरफ्तारी
लखनऊ, 14 जून: पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में लगातार पुलिस का ऐक्शन जारी है। पुलिस ने 09 जिलों में हुई हिंसा में अब तक 13 एफआईआर दर्ज की हैं और 337 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह गिरफ्तारियां प्रयागराज और सहारनपुर जिले में सबसे ज्यादा हुई है।
Recommended Video

एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने मंगलवार 14 जून की सुबह सात बजे एक बयान जारी कर बताया। बताया कि राज्य के 09 जिलों से 337 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इस संबंध में नौ जिलों में 13 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। जिलेवार ब्यौरा देते हुए एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि 10 जून को राज्य में विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आज सुबह 7 बजे तक प्रयागराज में 92, सहारनपुर में 83, हाथरस में 52, मुरादाबाद में 40, फिरोजाबाद में 18 और अंबेडकरनगर में 41 को गिरफ्तार गया है।
इससे पहले 12 जून को एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने बताया था कि 304 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें प्रयागराज से 91, सहारनपुर से 71, हाथरस से 51, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15 और अंबेडकरनगर से 34 लोग गिरफ्तार किया है। एडीजी कानपुर-व्यवस्था बताया था कि 10 जून को पूरे प्रदेश में जो हिंसक घटना हुई है उसमें दोषियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई होगी तथा उनकी संपत्ति को भी जब्त करने की कार्रवाई होगी। सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को जो क्षति हुई है उसकी वसूली भी न्यायिक प्रक्रिया के तहत की जाएगी।
17 जून को लेकर पुलिस सर्तक
17 जून को शुक्रवार है, जो यूपी पुलिस के लिए एक बार फिर चुनौती बन सकता है। दरअसल, बीते दो शुक्रवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में माहौल खराब करने की कोशिश की गई। कानपुर, प्रयागराज और सहारनपुर में उपद्रवियों ने शुक्रवार की नमाज के बाद जमकर उत्पात मचाया था। डीजीपी मुख्यालय की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे लोगों को पहले से चिन्हित कर लें। फिर भी कोई बवाल करता है तो वीडियो ग्राफी और फोटो ग्राफी भी कराई जाएगी ताकि ऐसे अराजकतत्वों की पहचान करने में आसानी हो।












Click it and Unblock the Notifications