नशे की हालत में पति ने कैंची से अपनी पत्नी की जीभ काटी
कानपुर। भारत में हो रहे घरेलू हिंसा की अगर बात करें तो उन सभी में एक बात सामान्य होती है- नशाखोरी। विवाद चाहे पति पत्नी के बीच का हो फिर किसी के बीच का ही क्यों ना हो पर नशाखोर व्यक्ति हमेशा सी नशे की बदहवास हालत में अपनी भड़ास अपने परिवार वालों पर ही निकालता है। ऐसा ही एक मामला कानपुर में देखने को मिला है, जहां एक पति ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी की जीभ काट दी।

मामला कानपुर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटे मिया का हाता का है, जहां की निवासी गुड़िया तथा उसके पति शकील के बीच नशेबाजी को लेकर हुई बहस में शकील ने पहले तो अपनी पत्नी गुड़िया की जमकर पिटाई की पर इससे भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने गुड़िया की जीभ को कैंची से काट दी उसके बाद उसे घर से उसी लहुलुहान हालत में घर से बाहर निकाल दिया. इस घटना के बारे में बच्चों ने पड़ोसियों को बताई जिसके बाद पड़ोसियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस विभाग को दी।

पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दास के अनुसार पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर गुड़िया को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया तथा पुलिस ने आरोपी शकील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल शकील फरार है पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications