आगरा में शर्मनाक कृत्य, कई गायों पर तेजाब डालकर किया घायल

ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद भी न तो कोई चिकित्सकीय टीम वहां पहुंची और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचा।

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ताजगंज के करभना गांव में दर्जनभर से अधिक गौवंशों और गायों को निशाना बना तेजाब डाला गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद भी न तो कोई चिकित्सकीय टीम वहां पहुंची और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचा।

गौवंशों पर तेजाब डालकर घटना को दिया अंजाम

गौवंशों पर तेजाब डालकर घटना को दिया अंजाम

मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के करभना गांव का है जहां दर्जनभर से अधिक गौवंशों और गायों पर तेजाब डालकर इंसानियत को शर्मसार किया गया है। गौवंशों पर तेजाब डालने की घटना को कई दिनों से अंजाम दिया जा रहा था। यही नहीं ये मामला थाना ताजगंज पुलिस के संज्ञान में भी था लेकिन इस घटना को पुलिस और प्रशासन द्वारा नजरअन्दाज करते हुये कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

पुलिस-प्रशासन पर लगा सवालिया निशाना

पुलिस-प्रशासन पर लगा सवालिया निशाना

यही वजह रही कि बीती रात भी गौवंशों को तेजाब की घटना का शिकार होना पड़ा। जब इस मामले पर मीडिया ने हस्तक्षेप किया तो आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब इस मामले पर थाना ताजगंज इंस्पेक्टर से बात की गई तो उन्होंने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की बात तो कही लेकिन प्रशासन की व्यवस्था पर खुद पुलिस ने भी सवालिया निशान लगा दिया क्योंकि गायों के लिए किसी पशु चिकित्सक को नहीं लाया गया।

गौवंशों पर हमले के लिए कौन है जिम्मेवार?

गौवंशों के इलाज में देरी के लिये आखिर कौन जिम्मेदार है, ये अपनेआप में एक बड़ा सवाल बना हुआ है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों का कहना था कि इस क्षेत्र में दर-दर भटकते गौवंशों और गायों के लिये प्रशासन द्वारा गौशाला का निर्माण कराना चाहिये जिससे कि गौवंशों की रक्षा की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+