Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: शॉपिंग मॉल में ड्यूटी से लौट रही महिला पर बाइक सवारों ने फेंका तेजाब

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के परतापुर क्षेत्र में एक महिला पर बाइक सवार युवकों एसिड अटैक किया। महिला शॉपिंग मॉल में ड्यूटी से घर लौट रही थी। तभी हमलावरों ने उसका चेहरा बुरी तरह जला दिया। आज दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

Viral VIDEO, फेंका तेजाब, तेजाब, उत्तर प्रदेश, मेरठ, एसिड अटैक, Uttar Pradesh, Meerut, Acid Attack, crime, uttar pradesh police

महिला एंप्लॉई को बनाया एसिड अटैक का शिकार
पुलिस के मुताबिक, महिला को थाना परतापुर क्षेत्र के हवाई पट्टी के पास निशाना बनाया गया।गंभीर हालत में उसे अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालात बहुत नाजुक है। चेहरा बुरी तरह जला है। महिला का नाम शिवानी त्यागी बताया जा रहा है, वह शॉप्रिक्स मॉल में काम करती है। इस मॉल में उसे करीब डेढ़ महीने ही हुआ है।

पकड़ से दूर हमलावर
हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है। एसपी सिटी मेरठ रणविजय सिंह के मुताबिक, महिला पर हमला उस वक्त हुआ, जब वह घर लौट रही थी। महिला की मां ओमवती का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मिले बम-बारूद और पिस्टल, गुटबाजी कर शहर में जगह-जगह रखते थे ये लोग, पड़ा छापा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+