यूपी: छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने छोड़ा स्कूल, आरोपी नाबालिग लड़का गिरफ्तार

वाराणसी। बजरडीहा क्षेत्र की रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा ने छेड़छाड़ की घटना से परेशान होकर स्कूल जाना छोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपी किशोर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को सोमवार को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

accused arrested in class eight girl studen molestation in varanasi

ये है मामला
भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा इलाके की रहने वाली अंजलि (बदला हुआ नाम) पास के ही एक स्कूल में पढ़ती है। किशोरी को इलाके का रहने वाला एक किशोर आए दिन अपने दोस्तों के साथ मिलकर छेड़छाड़ करता था। आरोपी किशोर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देता था। इस बात की जानकारी जब लड़की के परिजनों को हुयी तो उन्होंने भेलूपुर थाने में लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत से नाराज आरोपी किशोर ने पीड़िता के घर पहुंचकर उसके पिता की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

accused arrested in class eight girl studen molestation in varanasi

आरोपी किशोर गिरफ्तार
आरोपी किशोर द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी के पिता की पिटाई के बाद भेलूपुर थाना की पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने रविवार को आरोपी किशोर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी किशोर को सोमवार को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+