बच्चे ने हटाया हैंड ब्रेक, 20 फीट गहरे नाले में गिरी SUV, दूल्हे के पिता समेत 7 की मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश स्थित दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शुक्रवार रात शहनाई की धुन मातम में उस वक्त बदल गई जब एक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 विजय नगर के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात एक SUV करीब 20 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इस घटना में दूल्हे के पिता समेत 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं कुछ अन्य अभी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि यह हादसा कार में सवार एक बच्चे के हैंड ब्रेक खोलने की वजह से हुआ।

पुलिस ने बताया कि...

पुलिस ने बताया कि...

घटना की जानकारी देते हुए सीओ फर्स्ट मनीषा सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम बुद्ध विहार बहरामपुर की गली नंबर 4 के निवासी ओम प्रकाश के बेटे रवि की शादी की बारत खोड़ा आई थी। दूल्हे के पिता समेत अन्य 12 लोग टाटा सूमो से जा रहे थे। गाड़ी के ड्राइवर ने किसी काम से गाड़ी NH-24 के किनारे विजय नगर के पास रोक दी। ड्राइवर ने गाड़ी का हैंड ब्रेक लगा दिया था।

उत्तराखंड के रहने वाले मृतक

उत्तराखंड के रहने वाले मृतक

दूसरी ओर ड्राइवर के बराबर में बैठे एक बच्चे ने हैंड ब्रेक खोल दिया। जिसके चलते कार अनियंत्रित हो गई और नाले में जा गिरी। किसी को भी संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस हादसे में दूल्हे के पिता ओम प्रकाश, मधु, रीमा,रितु, अंशिका और 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे में मारे गए लोग मूल रूप से उत्तराखंड स्थित रुद्रपुर और बरेली धौरा टांडा के निवासी हैं।

चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बता दें कि हादसा जहां हुआ वो दूल्हे के घर से 400 मीटर की दूरी पर था। वहीं परिजनों ने हादसे का जिम्मेदार UP17T 7408 के चालक को माना है। परिजनों ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। दावा किया जा रहा है कि चालक जब कार स्टार्ट कर रहा था तभी कार बैक हो गई और नाले में गिर गई। चालक को मौके से फरार बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+