कानपुर: NH-2 पर खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बस, दो लोगों की मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में फजलगंज डिपों की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर जा घुसी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल सभी यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Accident at NH-2 ,two people died in Kanpur

हादसा मंगलवार की सुबह कानपुर देहात-अकबरपुर के नेशनल हाईवे- 2 पर हुआ है। यहां बारा टोल के पास खड़े एक ट्रक में फजलगंज डिपो की बस तेज स्पीड में आई और पीछे से जा घुसी। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की मानें तो बस आगरा से कानपुर जा रही थी। हादसा ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि तीन लोगों को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- माथे पर तिलक, हाथ में कलावा बाधकर युवक ने छुपाया धर्म, शादी का झांसा देकर किया रेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+