माथे पर तिलक, हाथ में कलावा बाधकर युवक ने छुपाया धर्म, शादी का झांसा देकर किया रेप

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आईजी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा। बच्चा पैदा होने के बाद भी आरोपी ने उसे अपनाया नहीं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने अपना धर्म भी गलत बताया था।

gangrape victim pleaded for justice met the IG

जिम में हुई थी दोस्ती
पीड़ित युवती ने बताया कि आईजी को बताया कि उसकी आरोपी से पहली मुलाकात एक जिम में हुई थी। उसके माथे पर टीका और हाथ में कलावा बंधा हुआ था। पहले उसने दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर रेप किया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने बताया कि वो गोलू नहीं आमिर है। लड़की का आरोप है कि आमिर ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाब बनाया।

माथे पर टीका हाथ में कलावा बंधकर छुपाया था धर्म
पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने मुलाकात के समय माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांध कर अपना नाम गोलू बताया था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर रेप किया और फिर शादी से इंकार कर दिया। लड़की की आरोप है कि लड़ने ने उससे धर्म बदलने और प्रतिबंधित मांस खाने के लिए भी कहा था।

कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम से करेंगी शिकायत
पीड़िता का कहना है कि आमिर उसे धमका रहा है और 20 लाख रुपए लेकर वो छुटकारा चाहता है। युवती का कहना है कि उसकी एक साल की मासूम बच्ची और उसकी जान को खतरा है। अगर उसे पुलिस से इंसाफ नहीं मिला तो वो लखनऊ जाकर सीएम योगी से इंसाफ की गुहार लगाएगी।

IG ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
आईजी रेंज ध्रुवकांत ठाकुर का कहना है कि पीड़ित युवती उनके पास आई है और उसने बताया कि एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाये और जब शादी का दबाब बनाया तो युवक ने धर्म परिवर्तन का दबाब बनाया। आईजी ने मामले की जांच के आदेश दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+