यूपी: घूस लेते हुए लेखपाल को एंटी करप्शन के अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ा, देखें वीडियो

हरदोई। यूपी के हरदोई में एक सरकारी अधिकारी का घूस लेने व रंगे हांथों पकड़े जाने का मामला सामने आया है। तहसील संडीला में तैनात लेखपाल विनीत कुमार को एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपए की घूस लेते कछौना चौराहे से गिरफ्तार किया है। लेखपाल बघौली थाना इलाके के महरी में तैनात है। यहीं के निवासी से पट्टे की जमीन पर नाप व कब्जा दिलाने के लिए लेखपाल रुपए की मांग रहा था। टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार कर कछौना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

यूपी: घूस लेते हुए लेखपाल को एंटी करप्शन के अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ा, देखें वीडियो

बघौली थाना क्षेत्र निवासी बालक राम ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ इकाई को शिकायत की थी। इसमे उसने कहा कि उनकी ग्राम सभा के लेखपाल विनीत कुमार उनसे पट्टे की जमीन की पैमाइश कर कब्जा दिलाया जाने के लिए 5 हजार रुपए की मांग रहे हैं। इस शिकायत पर टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह अपने टीम के साथ शिकायतकर्ता को लेकर चौराहे पर पहुंचे। यहां शिकायतकर्ता ने लेखपाल को एक पान की दुकान पर बुलवाया। लेखपाल जब वहां गया तो शिकायतकर्ता ने लेखपाल को 5 हजार रुपए दिए।

यूपी: घूस लेते हुए लेखपाल को एंटी करप्शन के अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ा, देखें वीडियो

लेखपाल ने जैसे ही पैसे लिए उसी समय टीम ने लेखपाल को रुपए लेते रंगे हांथों गिरफ्तार कर लिया। टीम लेखपाल को लेकर कोतवाली कछौना पहुंची। यहां लेखपाल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह कई माह से लगातार पट्टे की पैमाइश कराने के लिए दौड़ रहा था। कई बार उसने आला अधिकारियों से लेकर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने भ्रष्टाचार निवारण विभाग में शिकायत दर्ज कराई। टीम के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह व एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया लेखपाल के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+