ABP- सी वोटर सर्वे: यूपी में सुरक्षित स्थिति में बीजेपी, सपा को मिल सकती है बढ़त

लखनऊ, 12 नवंबर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिस वजह से सभी पार्टियों के नेता लगातार जनता के बीच दिखाई दे रहे। नवंबर के पहले हफ्ते में एबीपी न्यूज सी-वोटर ने एक सर्वे किया था, जिसके परिणाम में बीजेपी बढ़त बनाती दिख रही, लेकिन इसमें किसी जमाने में यूपी में मजबूत पकड़ रखने वाली बहुजन समाज पार्टी के लिए चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं।

C Voter

सर्वे के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी अभी भी मतदाताओं के बीच पसंदीदा है, जबकि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पिछले चुनाव की तुलना में कुछ बढ़त हासिल कर रही है। इस सर्वे में मायावती की बीएसपी की जमीन खिसकते हुए नजर आई। उनके अलावा कांग्रेस भी कम मजबूत नजर आ रही, लेकिन प्रियंका गांधी की वजह से उसने 2017 के आंकड़े से बढ़त बना ली है।

2017 के यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी 41.4% वोट हासिल करने में सफल रही, जबकि सपा के पास 23.6% और बीएसपी के पास 22.2 प्रतिशत वोट थे। नवंबर के नए अनुमानों के मुताबिक बीजेपी के मतदाताओं का विश्वास खोने की संभावना नहीं है, क्योंकि सर्वे में शामिल 40.7 प्रतिशत लोगों ने उसे पसंद किया। हालांकि 2017 की तुलना ये गिरावट 0.7 प्रतिशत है। वहीं बीएसपी के वोट बैंक में जो गिरावट हो रही, वो सपा के खाते में जाती नजर आ रही, जबकि कांग्रेस ने 2017 के चुनावों की तुलना में 2.6 प्रतिशत की वृद्धि की है।

किसको कितनी सीटें
पिछले चुनाव में 403 विधानसभा सीटों में से 325 पर बीजेपी, 48 पर सपा, 19 पर बसपा और 7 पर कांग्रेस थी। सी-वोटर के मुताबिक इस बार बीजेपी के सीटों की संख्या 213-221 होगी, जबकि सपा को 152 से 160 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा बीएसपी 16 से 20 और कांग्रेस 6 से 10 के बीच रह सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+