मुख्तार अंसारी वाले ‘लुक’ में दिखा अब्बास, पिता की कब्र पर पढ़ा फातिहा, स्टाइल में दी सलामी
Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद दसवें दिन बुधवार को फातिहा पढ़ी गई। इसमें मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास भी शामिल हुआ। मऊ से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को फातिहा में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट की अनुमति मिली थी।
अब्बास अंसारी को भारी सुरक्षा के बीच गाजीपुर स्थित उसके घर लाया गया। इसके बाद उसने कब्रिस्तान पर जाकर फातिहा पढ़ी। पिता के कब्र पर फातिहा पढ़ने गए अब्बास अंसारी की तस्वीरें भी सामने आई है।

कब्रिस्तान पहुंचे अब्बास का हाव-भाव ठीक अपने पिता मुख्तार अंसारी के जैसा ही दिखा। सोशल मीडिया पर लोग इसका में जिक्र भी कर रहे हैं। एक्स प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो में दिख रहा है कि अब्बास अंसारी ने प्रिजन वैन से उतरने के बाद अपने पिता मुख्तार की तरह सलाम किया और फिर क्रबिस्तान के अंदर चला गया।
Recommended Video
इस दौरान अब्बास ने परिवार और करीबियों से भी मुलाकात की। कब्रिस्तान में अब्बास के के साथ छोटा भाई उमर और परिवार के लोग मौजूद रहे। इस दौरान वहां पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। फातिहा के समय सांसद अफजाल असारी, विधायक सुहैब अंसारी, मुख्तार अंसारी के छोटे पुत्र उमर अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी को उनके पिता मुख्तार अंसारी की याद में 10 अप्रैल को होने वाले 'फातिहा' समारोह में भाग लेने की अनुमति दी थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक अब्बास अंसारी को 13 अप्रैल तक कासगंज जेल वापस लाया जाएगा।
बुधवार को फातिहा पढ़ने के बाद उन्हें गाजीपुर जेल में रखा गया है। इसके बाद अब्बास अंसारी को 11 और 12 अप्रैल को जेल के भीतर से ही परिवार से मिलने की मंजूरी रहेगी। इसके बाद 13 अप्रैल को उन्हें वापस कासगंज जेल ले आया जाएगा। इसके अलावा यदि 11 या 12 तारीख को अगर कोई धार्मिक रस्म होगी तो अब्बास अंसारी उसमें भी शामिल हो सकेंगे, इसके लिए उन्हें जेल से बाहर आने की भी अनुमति होगी। हालांकि इस दौरान वे मीडिया को कोई बाईट नहीं दे पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications