एटीएम को श्रद्धांजलि देकर किया नोटबंदी का विरोध

आप कार्यकर्ताओं ने एटीएम से पैसा ना निकलने पर एटीएम मशीन को ही श्रंद्धांजलि दे दी।

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एटीएम मशीनों पर 'कैश खत्म है' का बोर्ड देख आप के यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने दी एटीएम को मृत घोषित कर उसको श्रद्धांजलि दे दी।

aap

आम आदमी पार्टी यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अनोखे तरीके से नोटबंदी का विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने मिर्जापुर शहर के शुक्लहा रोड स्थित इंडिकेश बैंक के एटीएम में कैश न होने पर माला-फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि दे दी।

कार्यकर्ताओं नें गांधीगिरी दिखाते हुए एटीएम का क्रियाक्रम किया। आप सदस्यों के इस काम को लोगों ने भी उत्सुकता से देखा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर केंद्र सरकार को कोसा।

पूरे शहर में कहीं नहीं है कैश

यूथ विंग के जिलाध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि जिले के बैंक और एटीएम पर 'नो कैश' के नोट चस्पा हैं। हर इंसान को पैसे की जरूरत है लेकिन पैसा नहीं है तो फिर आम इंसान कहां जाएं।

विश्वकर्मा ने कहा जिस एटीएम में कई दिन सेनहीं निकल रहा है। वो एटीएम किसी काम के नहीं हैं। जैसे इंसान के मौत होने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर श्रद्धांजलि दी जाती है। उसकी तरह बिना काम के एटीएम को श्रद्धांजलि दी गयी है।

जनता को बताएंगे नोटबंदी के नुकसान

एटीएम को श्रंद्धांजलि के बाद सभा में यूथ विंग कार्यकर्ताओं ने कहा कि नोटबंदी में केंद्र सरकार ने घोटाला किया है। इस फैसले के विरोध में जनता को एकजुट कर आंदोलन किया जाएगा।

यूथ विंग के उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार भारती ने कहा कि नोटबंदी के कारण गरीब, किसान परेशान है। जिनके पास कालाधन है, वो खुशहाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+