यूपी के 'चुनाव' में उतरी आम आदमी पार्टी, उम्मीदवार घोषित

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर अपनी पहल कर दी है।

कन्नौज। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर अपनी पहल कर दी है। कन्नौज में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने पहुंचकर निकाय चुनाव को लेकर कैम्प कार्यालय का उद्घाटन कर अपनी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया और इस दौरान एक जनसभा को सम्बोधित किया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को पिछले पांच महीनों में ही घोर निराशा भारतीय जनता पार्टी से हासिल हुई है।

नगरपालिका चुनाव में उतरी आप

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने यूपी में आम आदमी पार्टी का परचम लहराने की कोशिशों मे जुटते नजर आ रहे हैं। उन्होंने आगामी होने वाले उत्तर प्रदेश में नगर पालिका चुनाव को लेकर अभी से अपना झण्डा गाड़ दिया है।

जितेंद्र पहलवान को बनाया उम्मीदवार

जितेंद्र पहलवान को बनाया उम्मीदवार

कन्नौज के विनोद दीक्षित चिकित्सालय के निकट आम आदमी पार्टी के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन करते हुए यहां पालिका अध्यक्ष के पद पर अपना उम्मीदवार जितेन्द्र पहलवान को घोषित किया है। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में चुनाव पूरी दमदारी के साथ आम आदमी पार्टी लड़ेगी और इसी चुनाव की तैयारी को लेकर वह कन्नौज आये जहां उन्होंने एक जनसभा को भी सम्बोधित किया।

संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश को इन पांच महीनों में घोर निराशा भारतीय जनता पार्टी से हासिल हुई है। अपराधों मे बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत होने वाली घटना पर भी भाजपा पर निशाना साधा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+