फेसबुक पर डाली गई अपनी ही फोटो ने बरेली के युवक को पहुंचाया जेल
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में सोशल मीडिया में अवैध हथियारों के साथ फोटो खिंचाकर वायरल करना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर जीवा सहाय का निवासी है।

तस्वीरों में बंदूक और अवैध तमंचे लगाए खड़ा ये युवक गुलाम मुस्तफा है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले गुलाम मुस्तफा के पास से पुलिस ने दो अवैध तमंचे भी बरामद किए है। पुलिस अब यह पता करने में जुटी है की युवक ने इस तस्वीर को किसलिए खिंचवाई और फिर उसे फेसबुक पर क्यों शेयर कर दिया।
फेसबुक पर फोटो डालने के बाद आरोपी गुलाम मुस्तफा की अपने गांव के अहमद रजा से कुछ मामूली विवाद हो गया तो अहमद रजा ने पुलिस में शिकायत की साथ ही फेसबुक पर वायरल फोटो को भी पुलिस तक पहुंचाया जिसके बाद पुलिस ने गुलाम मुस्तफा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications