रात में 3 बजे प्रेमिका के कमरे में घुसने पर मिली दर्दनाक सजा
प्रेमी के अनुसार, प्रेमिका के बुलावे पर वह मिलने गया था लेकिन इसकी भनक प्रेमिका के परिजनों को लग गई।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में मंगलवार की रात प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी गयी। प्रेमी के अनुसार, प्रेमिका के बुलावे पर वह मिलने गया था लेकिन इसकी भनक प्रेमिका के परिजनों को लग गई। उसके बाद प्रेमी की जमकर धुनाई हुई। फिर प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने प्रेमिका के परिजनों की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर प्रेमी को जेल भेज दिया है।

पड़ोस की लड़की से प्रेम प्रसंग
दरअसल थाना जलालाबाद क्षेत्र का मामला है। बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले करीब 22 वर्षीय कमलेश गुप्ता का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के परिजनों को ये पसंद नही था। उन्होंने प्रेमिका को कई बार समझाया लेकिन वह मानने को राजी नही थी।

'मुझे फोन करके बुलाया'
घायल प्रेमी के मुताबिक, मंगलवार की रात उसकी प्रेमिका का फोन उसके पास आया और उसने ही हमें मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। जब रात में उसके घर गया तो प्रेमिका के परिजनों को भनक लग गई। उसके बाद उन्होंने लाठी-डंडे और लात-घूंसे से जमकर पिटाई की जिससे उसको काफी चोटें आ गईं। उसके बाद ही पुलिस के हवाले किया है।

छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
प्रेमी ने बताया कि उसका पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह अपने परिजनों से चोरी-छिपे मिला भी करते हैं। फिलहाल प्रेमिका से मिलने गया था लेकिन जेल पहुंच गया। वहीं सीओ ने छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया है।

पुलिस कह रही, बुरी नियत से गया था लड़का
सीओ जलालाबाद ने बताया कि बीती रात एक युवक पड़ोसी के घर में घुसकर लड़की को बुरी नियत से पकड़कर छेड़छाड़ कर रहा था। जब लड़की ने शोर मचाया तो परिजनों ने लड़के को पकड़ और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। पिटाई के सवाल पर सीओ का कहना है कि अगर कोई किसी के घर मे रात मे तीन बजे घुसकर लड़की से छेड़छाड़ करेगा तो हो सकता है कि उसको दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश में परिजनों ने मारपीट की हो। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications