मुजफ्फरनगर: दूसरे समुदाय की युवती से शादी पर हुआ मर्डर, बवाल

मुजफ्फरनगर में दूसरे समुदाय की युवती से शादी करने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

मुजफ्फरनगर। यूपी में मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र स्थित भोकरहेड़ी गांव में बाइक सवार एक युवक को पहले रोककर उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जिस युवक की हत्या हुई, उसने 2 साल पहले गांव की एक दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम विवाह किया था और उसके बाद वह आंध्र प्रदेश में रहने लगा था। ईद पर युवक अपनी पत्नी और 1 साल के बच्चे के साथ अपने गांव वापस आया था। सोमवार को युवक के बेटे का जन्मदिन था जिसका केक लेकर वह बाइक से अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घायल युवक को अस्पताल नहीं ले गया कोई

घायल युवक को अस्पताल नहीं ले गया कोई

चौकाने वाली बात ये रही की तक़रीबन 30 मिनट तक युवक की सांसें चलती रही और देखने वालों की भीड़ वहाँ मौजूद रही। लोग आते रहे और देख कर जाते रहे पर किसी ने भी घायल युवक को अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई। इसी दौरान युवक की मौत हो गई। हत्या का आरोप उसकी प्रेमिका (पत्नी ) के भाई पर लगाया जा रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने घटना के बाद रोड जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने घंटो तक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव नहीं उठने दिया।

बेटे के लिए ला रहा था जन्मदिन का केक, रास्ते में गोली मारी

बेटे के लिए ला रहा था जन्मदिन का केक, रास्ते में गोली मारी

दरअसल यह घटना भोपा थाना क्षेत्र के मोरना कस्बे से भोखरहेड़ी गांव के बीच की है जहां पर नसीम नाम का युवक अपने चचेरे भाई क़दीर के साथ बाइक पर अपने बेटे के जन्मदिन के लिए केक ले कर वापिस अपने गांव भोकरहेड़ी जा रहा था। तभी रास्ते में तीन युवकों ने नसीम की बाइक के सामने साइकिल डाल दी जिसमें जिसमें बाइक सवार नसीम और उसका भाई क़ादिर बाइक से नीचे गिर गए। इसके बाद तीनों युवकों ने नसीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। क़ादिर ने आस-पास काम कर रहे लोगों को शोर मचाकर बुलाया लेकिन तब तक तीनों युवक नसीम को गोली मारकर फरार हो चुके थे।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया रोड जाम, हंगामा

गुस्साए ग्रामीणों ने किया रोड जाम, हंगामा

नसीम की हत्या का आरोप उसकी पत्नी अप्सा उर्फ़ पिंकी के भाइयों पर लगा है। गौरतलब है कि नसीम 2 वर्ष पूर्व गांव की रहने वाली पिंकी से प्रेम विवाह कर आंध्र प्रदेश चला गया था। 2 साल बाद नसीम अपनी पत्नी के साथ गांव वापस लौटा था। नसीम के 1 साल का बेटा अब्दुल्ला भी है जिसका सोमवार को जन्मदिन था। अपने बेटे के जन्मदिन के लिए नसीम केक लेकर गांव जा रहा था तभी नसीम की पत्नी के परिजनों ने उसकी हत्या की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। यह हंगामा घंटो तक चलता रहा। परिजनों ने मांग की थी कि मृतक का शव तभी उठने दिया जाएगा जब आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। हंगामे को बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। आला अधिकारियों के समझाने बुझाने के घंटों बाद ग्रामीणों ने बमुश्किल शव को उठने दिया, तब जाकर जाम खुला।

पुलिस ने कहा, तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेंगे

पुलिस ने कहा, तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेंगे

मृतक का चचेरे भाई कदीर ने बताया कि हम बाइक लेकर आ रहे थे। उधर से तीन लड़कों ने साइकिल आगे अड़ा दी और गोली मार दी। आधे घंटे से ये यहीं पड़ा रहा लेकिन पुलिस नहीं आई। एसएसपी मुज़फ्फरनगर अनंत देव तिवारी ने बताया कि नसीम नाम का आदमी, जो भोकरहेड़ी थाना भोपा का रहने वाला है, उसकी यहाँ पर कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अभी तक की जानकारी में ये बात स्पष्ट हो रही है कि दो साल पहले ये किसी लड़की को लेकर चला गया था और ये आंध्रा में रह रहा था। इसने कोर्ट मैरिज कर लिया था जिससे एक बच्चा है। बच्चे का आज जन्मदिन था जिसके लिए केक लेने जा रहा था। दूसरे पक्ष वालों ने इसको यहाँ घेर करके गोली मारकर हत्या कर दी। अभी तक की जो बात मौखिक तौर पर आई है, ये उसी पक्ष के लोग हैं। अभी तहरीर आ रही है। उसी प्रकार की कार्रवाई होगी, जो तहरीर में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+