हरदोई: ईंटों से कूचकर युवक की निर्मम हत्या, 3 दिन पहले दिल्ली से लौटा था
हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के शहर कोतवाली के बख्तावरपुरवा गांव का है जहां पर एक युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। किस वजह से हत्या हुई इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। युवक 3 दिन पहले ही दिल्ली से आया था।

बख्तावरपुरावा में संजय नाम का युवक रहता है जिसकी ईंट से कूच-कूच कर निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या की वजह के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है जबकि इस पूरे मामले में पुलिस ने छानबीन करना शुरू कर दिया है और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
21 तारीख की शाम को अपने घर वापस दिल्ली से लौटा था और अगले दिन रंजिश के तहत किसी ने उसकी हत्या कर दी। वह दिल्ली में मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।












Click it and Unblock the Notifications