पुलिस की शह पर रिश्तेदारों ने युवक को जिंदा जलाया, कोई बचाने नहीं आया
कानपुर। यूपी के कानपुर देहात में बेखौफ दबंगों की दबंगई देखने को मिली। जमीन के विवाद पर युवक को पीटने के बाद दबंग रिश्तेदारों ने केरोसिन का तेल डालकर जिन्दा आग के हवाले कर दिया। युवक को आग लगाने के बाद वे मौके से फरार हो गये। जल रहा युवक दौड़ा-दौड़ा फिरता रहा पर किसी ने उसकी मदद नहीं की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसकी मौत हो गई।

जमीन को लेकर विवाद में ली जान
मामला कानपुर देहात के बनार अलीपुर गांव का है जहां गांव के दबंगों ने शशिकांत शर्मा की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसका विवाद आये दिन होता रहता है। एक दिन पहले जमीन को लेकर विवाद हुआ था जिसमें दबंगों ने शशिकांत शर्मा की बुरी तरह से पिटाई की थी। गांव के लोगों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं थी।

पुलिस को दी सूचना पर नहीं हुई कार्रवाई
दबंगों को पुलिस शह मिल गयी तो पीड़ित मायूस होकर चुपचाप अपने घर में बैठ गया। पुलिस की शह मिलने की वजह से दबंग नीरज, अनिल, नंदन और दो अज्ञात लोग फिर शशिकांत शर्मा के घर पहुंचे और देख लेने की धमकी देते हुए शशिकांत शर्मा को पीटने लगे और केरोसिन का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया और दबंग भाग गये। आग में बुरी तरह से झुलसा शशिकांत शर्मा मदद के लिये चीख-पुकार मचाता रहा और वहीं जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।

अस्पताल में हुई मौत
दबंगों के डर के चलते किसी ने उसकी मदद नहीं की। गांव में किसी के द्वारा पुलिस को फोन करके सूचना दी गयी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज सही न होने के कारण परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जहाँ उसकी मौत हो गई। डॉक्टर की मानें तो युवक बहुत झुलसा हुआ था, 95% जला था।

पुलिस ने कहा, हो रही कार्रवाई
पुलिस के आलाधिकारियों की मानें तो जमीन को लेकर विवाद हुआ जिसमें दबंगों ने शशिकांत शर्मा पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। मुकदमा लिखकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे जो भी होगा विधिक कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications