प्रधानी के चुनाव में उसने मांगे थे वोट, विरोधी गुट के दबंगों ने भून दिया

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे चुनावी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक ने प्रधानी चुनाव मे मौजूदा प्रधान के समर्थन में घर-घर जाकर वोट मांगे थे जिससे गुस्साए दबंगों ने बीती रात युवक को घेरकर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसको देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

A youth gunned down in Shahjahanpur in political rivalry

मृतक पतिपाल के पिता हेमराज ने बताया कि प्रधानी चुनाव मे उसके बेटे ने गांव के प्रधान नरवीर के लिए वोट मांगे थे, जिससे रामवीर को मेरे बेटे से रंजिश हो गई क्योंकि चुनाव मे रामवीर ने अपनी बहन को प्रत्याशी बनाया था। चुनाव मे आरोपी रामवीर की बहन की हार हो गई। इसके बाद काफी समय तक वह छोटी-छोटी बात पर वह मेरे बेटे से विवाद करने लगता था। मेरा बेटा मजदूरी करता है, काफी गरीब है इसलिए वह विवाद मे नहीं पड़ता था।

बीती रात जब उसका बेटा मजदूरी करके घर आया तो खाना खाने के बाद जब वह घर से निकला तो गांव के दबंग रामवीर और उसके साथियों ने घेरकर गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गये। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि बीती रात पतिपाल नाम के शख्स के गोली मारी गई थी। आरोप गांव के ही तीन लोगों पर लगा है। इलाज के दौरान पतिपाल की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस चुनावी रंजिश से इनकार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+