फोन पर I LOVE YOU बोलकर परेशान करने वाले को युवती ने बुलाकर सिखाया सबक
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में युवती को फोन पर शोहदा बार-बार आई लव यू बोल रहा था। युवती ने बुलाकर उसे मना किया तो उसने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शोहदे को पकड़ लिया।

युवती ने पुलिस को बुला लिया
बिजनौर जिले के धामपुर का रहने वाला आरोपी विवेक शर्मा मुरादाबाद में रहकर फिनायल कंपनी में काम करता है। आरोपी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली युवती को फोन कर काफी दिनों से परेशान कर रहा था। युवती ने आरोपी को मिलने के लिए सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीली कोठी चौराहे पर बुलाया। आरोपी जैसे ही मिलने पहुंचा, पीड़िता ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी। इसके बाद युवक को पुलिस ने पकड़ लिया।

गर्लफ्रेंड की सहेली को कर रहा था परेशान
दरअसल युवती विवेक की गर्लफ्रेंड की सहेली है, जिसे आरोपी युवक फोन कर प्रपोज कर रहा था। युवती के मना करने के बाद भी विवेक पिछले कई दिनों से फोन कर युवती को परेशान करने लगा। जब युवती ज्यादा ही परेशान हो गयी तो उसने विवेक को मिलने के लिए बुला लिया। इस दौरान युवती ने विवेक से साफ मना कर दिया कि उसको वह कभी फोन न करे वरना पुलिस को बता देगी।

पुलिस ने कहा, कार्रवाई करेंगे
इसके बाद आरोपी युवक युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। छेड़छाड़ करने पर युवती ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस विवेक को पकड़कर सिविल लाइन थाने ले आई। सीओ सिविल लाइन अपर्णा गुप्ता ने बताया कि छात्रा से पीलीकोठी पर छेड़छाड़ की है, युवती की शिकायत पर युवक को पकड़ लिया है, उचित कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications