अदाओं से कैसे लाखों लूटती थी मुरादाबाद की युवती, वीडियो में है राज

मुरादाबाद में एक युवती की करतूत का पर्दाफाश हुआ है जिसमें वह अपनी अदाओं से लोगों को लूट लेती थी।

मुरादाबाद। खूबसूरत हसीना, चालाकी से बुना गया जाल और निशाने पर रईसजादों की बिगड़ैल औलाद हो तो भला क्यों कोई शैतानी दिमाग खुद को दौलत के ढेर पर बैठा ना देखे। प्रेम जाल में फंसाकर युवतियों की जिंदगी से खेलनेवाले मनचलों की दर्जनों दास्तानें आपने देखी और सुनी होंगी लेकिन हम आपको मिलाने जा रहे हैं एक ऐसी खूबसूरत हसीना से जो अपनी अदाओं से किसी का भी दिल जीत लेती और कुछ दिन दोस्ती करने के बाद उसके साथ बिताये पलों का हवाला देकर उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर देती थी।

शादीशुदा और दो बच्चों की मां है रेनू सागर

शादीशुदा और दो बच्चों की मां है रेनू सागर

एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को अदाओं के जाल में फंसाकर लाखों रुपये वसूल चुकी दो बच्चों की मां को आख़िरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रेनू सागर नाम की यह महिला ग्रेजुएट शादीशुदा है और इसके दो बच्चे भी हैं। अपनी महत्वकांक्षाओं और हाईप्रोफाइल लाइफ जीने की ख्वाहिश लिए रेनू अपने पति और बच्चों से अलग अपने सपने को पूरा करने में लगी थी।

प्रेम जाल में फंसाकर कमा लिए लाखों रुपए

प्रेम जाल में फंसाकर कमा लिए लाखों रुपए

पिछले कुछ सालों से रेनू अपनी लाचारी और गरीबी का हवाला देते हुए रईस लड़कों को अपने प्रेमजाल में फंसा कर उनके साथ फोटो और सेल्फी लेकर उनको ब्लैकमेल कर लाखों रुपये कमा रही थी।

टूअर के दौरान शिकार के साथ लेती थी फोटो

टूअर के दौरान शिकार के साथ लेती थी फोटो

खुद को अविवाहित बताकर रेनू लड़कों को अपने प्रेमजाल में फंसाती और फिर घूमने के दौरान लिए गए फोटो के दम पर ब्लैकमेल का खेल खेलती। रेनू खुद को कई मंत्रियो और वकीलों की करीबी बताती थीं और अपनी ईच्छा के मुताबिक रकम वसूल कर दूसरे शिकार की तलाश में निकल जाती।

शादी की झांंसा देकर रेप की दी तहरीर

शादी की झांंसा देकर रेप की दी तहरीर

मझोला थाना क्षेत्र निवासी राघव शर्मा के खिलाफ रेनू सागर ने पुलिस में झांसा देकर बलात्कार करने की तहरीर दी थी लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो मामला ब्लैकमेलिंग का निकला जिसके बाद रेनू सागर के बैंक खाते और मोबाइल नम्बर की जांच की गयी।

शिकार हुए राघव शर्मा ने किया खुलासा

शिकार हुए राघव शर्मा ने किया खुलासा

राघव शर्मा के मुताबिक रेनू सागर ने खुद को अविवाहित बताकर उसके साथ जबरस्ती दोस्ती का हाथ बढ़ाया और फिर सेल्फ़ी फोटो लेकर उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। राघव का आरोप है की रेनू सागर एक पुलिस सिपाही के साथ एक होटल में भी पकड़ी जा चुकी है और इसके गिरोह में कई लोग शामिल है जो वसूली गयी रकम में साझेदार होते हैं। पुलिस अब उन लोगों को तलाश कर रही है जो खूबसूरत हसीना के हाथों ब्लैकमेल हो चुके हैं।

देखिए रेनू सागर के जुर्म की कहानी का यह वीडियो

अब तक आधा दर्जन लोगों को लाखों का चूना लगा चुकी रेनू सागर अब सलाखों के पीछे है। पुलिस रेनू को गिरफ्तार करने के बाद अब उसके साथ ब्लैकमेलिंग के खेल में शामिल रहे अन्य लोगों को तलाश कर रही है जो अब फरार बताये जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+