यूपी: किडनैप बेटी का अब तक नहीं चला पता, गुस्साई मां चढ़ी पानी टंकी के ऊपर, कहा कूदकर दूंगी जान
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बेटी के अपहरण के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर मां बेटी ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया ड्रामा। पिछले तीन घंटे से मां बेटी पानी की टंकी पर चढ़ी हैं और आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर टंकी से कूदकर आत्महत्या की धमकी दे रही हैं। पुलिस मां बेटी को टंकी से उतारने की कोशिश कर रही है। वहीं हाईकोर्ट ने इस मामले पर आरोपी की गिरफ्तारी पर स्टे दिया है और साथ ही कोर्ट ने एसपी को इस मामले की जांच अपनी निगरानी मे करने के भी निर्देश दिए है।

घटना थाना कलान कस्बे की है जहां परिजनों का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले युवक ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया था। तब से अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नही किया है और न ही मेरी बेटी की बरामदगी की है। एक महीना बीत जाने के बाद भी जब बेटी को पुलिस बरामद नही कर पाई तो आज मां और दूसरी बेटी पानी की टंकी पर चढ़ गई। जिसके बाद शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा। पुलिस और प्रशासन अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मां बेटी को टंकी से उतारने की कोशिश शुरू की गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा बुझाकर मां बेटे को टंकी से उतारा। आपको बता दें कि कि मामला दो समुदाए से जुड़ा है। युवक और युवती के लापता होने के बाद युवक ने हाईकोर्ट की शरण ली और युवक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने स्टे दिया। साथ एसपी को कड़े निर्देश भी दिए है कि इस मामले की जांच अपनी निगरानी में करें।

एसपी एस ग्रामिण सुभाष चंद्र शाक्य का कहना है कि पानी की टंकी पर चढ़ी मां बेटी को समझाकर उतार लिया है। इस मामले पर युवक हाईकोर्ट से स्टे लाया है और साथ ही हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। और मामले की जांच हाईकोर्ट ने एसपी को अपनी निगरानी मे करने के निर्देश दिए है।
ये भी पढ़ें- यूपी: विवेक तिवारी मर्डर केस की चश्मदीद को है जान का खतरा, कहा जब तक सजा नहीं मिलती वो हैं असुरक्षित
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications