मजदूरी देने के लिए महिला को घर बुलाया, रेप-मर्डर कर जंगल में गाड़ दिया!
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक महिला को पति की मज़दूरी का पैसा मांगने का बदला जान देकर चुकाना पड़ा। आरोपियों ने फोन पर महिला को बकाया पैसा देने के लिये घर बुलाया और फिर उसे मौत के घाट उतारकर लाश को पड़ोसी जिले फैजाबाद के एक जंगल में जमीन के नीचे गाड़ दिया था। महिला के साथ रेप की आशंका जताई जा रही है क्योंकि उसके शरीर पर साड़ी नहीं थी। पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमॉर्टम कराया और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

महिला को मजदूरी देने गांव बुलाया
पुलिस के मुताबिक, हलियापुर थाना अंतर्गत एक गांव के निवासी रामलौट निषाद, करमजीत पुत्र बाबू निषाद के साथ रंगाई-पुताई का काम करता था। करमजीत ने काफी दिनों से रामलौट की मजदूरी नहीं दी थी। बार-बार मजदूरी मांगने पर भी वह टालमटोल करता रहा। बुधवार को रामलौट की पत्नी यशोमिता ने करमजीत के पास फोन मिला मजदूरी मांगी तो करमजीत ने उसे मजदूरी देने के लिए अपने गांव बुलाया। जब यशोमिता पहुंची तो उसी गांव के अपने दोस्त अमरनाथ के साथ मिलकर करमजीत ने उसे शुकुल बाजार जिला अमेठी स्थित मां कामाख्या देवी दर्शन दिलाने का बहाना बनाकर लेकर चला गया।

रास्ते में दिया घटना को अंजाम
रास्ते में फैजाबाद जिले के खण्डासा थाना क्षेत्र के जंगल में दोनों ने मिलकर यशोमिता को मौत के घाट उतार दिया। बुधवार की देर रात जब यशोमता घर नहीं पहुंची तो पति रामलौट ने हलियापुर थाना पुलिस को सूचना दी और करमजीत व अमरनाथ पर शक जाहिर करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को जेल भेजा है। बल्दीराय सर्किल के सीओ लेख राज सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीन कब्जा करना चाहता था आरोपी
परिजनों के अनुसार, आरोपी की निगाह यशोमता की जमीन पर थी। आरोपी जमीन का बैनामा कराने के लिए उसे मुसाफिरखाना रजिस्ट्रार आफिस ले गए थे यहां उसके इनकार करने पर उन्होंने यशोमता की हत्या कर दी।
शरीर पर नहीं थी साड़ी
एसओ श्रवण कुमार द्विवेदी की मानें तो महिला के शरीर पर चोट के निशान पाये गये हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जब महिला का शव बरामद करने पहुंची तो उसके शरीर पर साड़ी नहीं थी और अभी साड़ी बरामद नहीं हो सकी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट फैजाबाद से आनी है, इसके बाद ही गैंगरेप की पुष्टि हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications