हापुड़: निर्मम हत्या के बाद महिला की लाश को जंगल में लाकर जला दिया

हापुड़। यूपी में हापुड़ के अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से लोगो में हड़कंप मच गया है। महिला का गला रेतने के बाद महिला को जंगल में जलाकर अज्ञात लोग फरार हो गए। सुचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 A woman killed and burnt in forest in Hapur, Uttar Pradesh.

आशंका जताई जा रही है की महिला से रेप के बाद उसकी हत्या कर पहचान छिपाने के महिला के शव को जलाया गया है। ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी हापुड़ में एक विदेशी बैले डांसर का जला हुआ शव सूटकेस में मिला था। हापुड़ में अब तक करीब आधा दर्जन से अधिक जले हुए शव मिल चुके है और अभी तक कई मामले इसी तरह जांच की बात पर ही अटके हुए हैं।

आपको बता दें कि मामला हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के कंदोला के जंगल का है यहाँ एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से लोगो के होश उड़ गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने शव मिलने की सुचना धौलाना पुलिस को दी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथमदृष्टया मामले की आशंका जताई जा रही है कि महिला से रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी गला रेतकर हत्या की गयी है। महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके शव को जंगल में जलाकर बदमाश फरार ही गए।

 A woman killed and burnt in forest in Hapur, Uttar Pradesh.

अब देखना ये होगा की पुलिस इस मामले का कब तक खुलासा करती है क्योंकि इससे पहले भी हापुड़ में दिल्ली की महिला टीचर का कार में शव मिल चुका है और उसका परिवार अभी तक नहीं मिला है। इतना ही नहीं एक बैले डांसर का शव भी इसी तरह जलाकर उसके शव को सूटकेस में रखकर फेंका गया था।

हापुड़ में करीब आधा दर्जन से भी अधिक शव जले हुए मिल चुके है जिनमें से कई मामलों की जाँच ही चल रही है तो कई लाशें सिर्फ लाशें ही बनकर रह गयी हैं जिनका अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है लेकिन अब देखना ये होगा कि पुलिस इस मामले का कब तक खुलासा करती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+