पति की बाइक से उतरकर महिला ने बच्चे के साथ नहर में लगाई छलांग
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बाइक से उतरकर महिला ने दो साल के मासूम के साथ पुल से नहर में छलांग लगा दी। इस महिला का पति मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक महिला बच्चे को लेकर नहर में कूद चुकी थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो सौ मीटर दूर दो साल के मासूम के शव को बरामद कर लिया लेकिन महिला का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

पति के साथ जा रही ससुराल
महिला के परिजनों के मुताबिक, उसकी बेटी घर से अपने पति के साथ ससुराल जाने के लिए निकली थी लेकिन रास्ते मे ऐसा क्या हुआ कि उसने छलांग लगा दी? फिलहाल अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। नहर में गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश जारी है।

इलाके में मचा हड़कंप
नहर में बच्चे के साथ महिला के कूदने की खबर जब इलाके में पहुंची तो थाना बंडा के दोहना गांव की रहने वाली सरीता यादव थाने पहुंची। सरीता यादव ने जब बच्चे का शव देखा तो उसने उसकी पहचान अपने दो साल के नाती विनीत के रूप में की। उन्होंने बताया कि उसकी 25 साल की बेटी सरोजा देवी की शादी बरेली फतेहगंज के ग्राम हसनपुर के रहने वाले रविंद्र यादव से की थी। उसकी बेटी कुछ दिन पहले मायके में रहने के लिए आई थी।

पुलिस कर रही छानबीन
बीते शुक्रवार को उसका पति रविंद्र विदाई कराने आया था। जब दोनों घर पर थे तो दोनों खुश थे। तब कोई विवाद सामने नहीं आया था। विदाई कराने के बाद जब दोनों लोग बाईक से अपने दो साल के बच्चे को लेकर ससुराल जाने के लिए निकली तो रास्ते में दोनों के बीच क्या विवाद हुआ कि उसकी बेटी ने बच्चे के साथ मकसूदापुर के पास पुल से नहर मे छलांग लगा दी। इससे पहले भी उसकी बेटी ने कोई विवाद के बारे मे नहीं बताया था। रास्ते मे अगर कोई विवाद हुआ है तो उसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल अभी तक महिला के परिजनों ने थाने मे कोई तहरीर नहीं दी है। वही पुलिस गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बंडा के कार्यवाहक एसओ आरिफ खान ने बताया कि नहर में महिला ने बच्चे के साथ छलांग लगाई है। बच्चे का शव बरामद कर लिया है। महिला की तलाश मे गोताखोरों को लगाया गया है। महिला ने छलांग क्यों लगाई है इसका पता नही चल पाया है? अभी तक थाने मे कोई तहरीर नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications