यूपी: खेत में पड़ा था युवती नग्न शव, धड़ पर नहीं था सिर, रेंग रहे थे कीड़े

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक युवती का नग्न अवस्था में खेत में पड़ा हुआ शव मिला है। युवती का सिर और एक हाथ गायब है और शरीर में सड़ गया था। युवता का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

A woman found dead body in Farrukhabad

मामला फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरापुर नगला मकोड़ा में युवती का नग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ मिला है। गांव का एक आदमी खेत में शौच करने गया था तो उसने कुत्तों को शव को नोचते हुए देखा। युवक ने शव पड़े होने की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। उसके बाद ग्राम प्रधान धनदेवी के पति जौहरी लाल ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी देकर अवगत कराया कि पड़ोसी गांव नगला कोठी निवासी रनवीर सिंह के खाली खेत में नग्न अवस्था में लड़की का शव पड़ा है। शव का सिर व बांया हाथ गायब है।

ये भी पढ़ें: यूपी: पत्नी से कराना चाहता था वेश्यावृति, मना करने पर पति ने काटे बाल

सूचना पर एसओ सुदीप मिश्रा और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण जौहरीलाल ने पुलिस को बताया कि मेरे गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर रनवीर का खेत है। खेत के किनारे ढ़ाक की झाड़ी है शव उसी झाड़ी में कई दिनों से छिपाया गया था। मंगलवार को कुत्ते शव को खींचकर खाली खेत में ले आए, तब घटना की जानकारी हुई। शव में कीड़े पड़ गए थे तथा अधिकांश मांस सड़ गया था और जंगली जानवर भी शव को खा गए।

सबसे बड़ी बात यह कि युवती का शव सड़ गया, लेकिन किसी को भी खेत में उसकी बदबू नहीं आई। जब कुत्तों ने शव को खेतों ले जाकर नोचना शुरू किया तो दिखाई दिया। जब पुलिस को घटना के बारे में फोन द्वारा जानकारी दी गई। एसओ सुदीप मिश्रा ने बताया कि शव कई दिन पुराना है उसके शरीर में कीड़े पड़ चुके है उसका सिर व हाथ दोनों गायब है। जब गांव वालों ने आज देखा है तो किसी ने अभी तक अपने घर में इसको छिपाकर रखा होगा। जब वह सड़ने लगा तो उसको खेतों में फेंका गया होगा। शव की शिनाख्त के लिए आस पास के गांव वालों को सूचना भेज दी गई थी, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। यदि लड़की का सिर होता तो उसको पहचानने में आसानी रहती।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: पिकनिक स्पॉट पर नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+