लखनऊ: पिकनिक स्पॉट पर नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नाबालिग के साथ गैंगरेप और फिर पूरी घटना का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपी उसे अपने साथ काम पर ले जाने की बात कहकर ले गए। आरोपी उसको कुकरैल पिकनिक स्पॉट के पास स्थित जंगलों में ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप किया और पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने दोनों आऱोपियों को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

minor girl gangraped by two youths in lucknow

पीड़िता के मुकाबिक, दोनों आरोपियों ने उसे डरा धमकाकर बाइक पर बैठाया। ये लोग उसे लेकर दुबग्गा, ठाकुरगंज की तरफ ले जाने लगे। भीड़भाड़ वाली जगह देख कर किशोरी ने शोर मचा दिया और बाइक से कूद कर भागने लगा। वहां मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिए।

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों की पहचान भोला चन्द्राकर निवासी जानकीपुरम और कुशमेश कन्नौजिया निवासी छुइयपूर्वा थाना गुडंबा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी युवती के परिचित हैं जिसकी वजह से युवती इनके साथ गई थी। दोनों आरोपियों के पॉक्सों एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+