यूपी: पत्नी से कराना चाहता था वेश्यावृति, मना करने पर पति ने काटे बाल
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक वहशी पति का हैवानियत भरा चेहरा सामने आया है। यहां हैवान पति ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी के सिर के बाल काट दिए। पति अपनी पत्नी पर वेश्यावृति करने का दबाव बनाता था, जिसका पत्नी विरोध करती थी। गुस्साए पति और उसके भाई ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद उसके सिर के बाल काट दिए। जिसके बाद पीड़िता पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने गई। आरोप है कि पुलिस ने भी पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज करने के बजाये उसे पूरे दिन थाने में बैठाकर रखा।

दरअसल, थाना निगोही के एक गांव की रहने वाली पीड़ित महिला की माने तो उसकी शादी को पांच साल हो गए है। उसका पति राकेश और उसका भाई महिला को वेश्यावृति की दलदल में उतारना चाहते थे। महिला ने जब इस बात का विरोध किया और अपने मायके चली गई। लेकिन बीते रविवार को उसका पति राकेश उसे मायके से वापस ले आया। पीड़िता की माने तो रविवार की देर रात राकेश ने उसे नशीला पदार्थ खिलाया दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद पति राकेश और उसके भाई ने पीड़िता के सिर के बाल कैंची के काटकर उसे गंजा कर दिया।
वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला जब शिकायत लेकर निगोही थाने पहुंची तो वहां पुलिस ने महिला को सुबह से शाम तक थाने में बैठाये रखा। सीओ सदर बलदेव सिंह खनेड़ा का कहना है कि महिला को गंजा करने के मामला मेरे संज्ञान मे आया है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications