छत से पानी टपकने पर ससुर ने बहू को जिंदा जलाकर मार डाला

बरेली के थाना क्षेत्र बहेड़ी के मुंडिया नसीर में एक ससुर ने बहू की जलाकर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि बहू ने बरसात का मौसम देखते हुए छत से पानी टपकने की शिकायत की थी।

बरेली के थाना क्षेत्र बहेड़ी के मुंडिया नसीर में एक ससुर ने बहू की जलाकर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि बहू ने बरसात का मौसम देखते हुए छत से पानी टपकने की शिकायत की थी। हालांकि मृत महिला के पिता ने अपनी तहरीर में दहेज नहीं देने के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर सास ससुर, पति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

bareilly,uttar pradesh,father in law,daughter in law,murder,crime,बरेली,उत्तर प्रदेश,ससूर,बहू,हत्या,अपराध,

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह दस बजे के आसपास बहू विमला का विवाद घर की छत को लेकर सास ससुर से हुआ था। विवाद इतना बड़ा की ससूर ने बहू के ऊपर तेल डालकर जिन्दा जला दिया और बाहर से दरवाजा बंद करके फरार हो गया। बताया जाता है घटना के समय विमला का पति, नरेश घर से बाहर था। मृत महिला के पिता बलबंत के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी विमला का विवाह एक साल पहले अपनी हैसियत के मुताबिक की थी लेकिन शादी के एक साल के बाद उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

bareilly,uttar pradesh,father in law,daughter in law,murder,crime,बरेली,उत्तर प्रदेश,ससूर,बहू,हत्या,अपराध,

विमला के पिता ने आगे बताया कि अभी हाल में उनसे नरेश के परिवार वालों ने एक लाख रुपए की मांग की थी। वहीं विमला की बहन जो मौके पर थी उसने बताया की उसकी बहन और उसके सास ससुर में छत को लेकर विवाद हुआ था और उसके सास ससुर ने उसे घर में बंद करके आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार के साथ कोतवाल पहुंचे और घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+