बीवी के मोबाइल में था किसी का नंबर, पति से विवाद के बाद मिली लाश

कन्नौज। यूपी के कन्नौज सदर कोतवाली अंतर्गत डाक बंगला रोड निवासी 30 वर्षीय प्रिया उर्फ रिंकी पत्नी अजीत बाबू उर्फ राहुल बाजपेयी गुरुवार रात कमरे में सोई पर सुबह नजर नहीं आई। इससे परिजनों को कुछ आशंका हुई। इधर-उधर देखने के बाद जब बाथरूम का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो अंदर से बंद मिला। जब बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया तो उसमें प्रिया का शव नीचे पड़ा हुआ दिखा। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस फोर्स समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

बेटी को मार डालने के आरोप

बेटी को मार डालने के आरोप

इसी दौरान कानपुर के थाना बिल्हौर अंतर्गत वैष्णो नगर निवासी मृतका के पिता अवध किशोर मिश्रा आ गए। उन्होंने पति अजीत बाबू उर्फ राहुल, सास ऊषा बाजपेयी पर दहेज के लिए बेटी को मार डालने का आरोप लगाया। बताया कि प्रिया उर्फ रिंकी की शादी 2011 में की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में कार व पांच लाख रुपये नकदी की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। लगातार रुपयों की मांग पूरी न होने पर बेटी को मार दिया। इस पर पुलिस ने फौरन अजीत व ऊषा को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

पति-पत्नी में हुई थी नोकझोंक

पति-पत्नी में हुई थी नोकझोंक

मृतका के पति अजीत ने बताया कि पत्नी प्रिया ने एएनएम बनने की इच्छा जताई थी। इसके लिए उसका कानपुर में दाखिला करवाया था। वह प्रतिदिन रोडवेज बस से आती-जाती थी। मोबाइल में अपरिचित नंबर देखा तो उससे पूछताछ की। इसी बात को लेकर नोकझोंक भी हुई जिसके बाद महिला का शव उसके बाथरूम में मिला। मृतका के पति पर आरोप है कि उसने ही मृतका की हत्या कर शव को बाथरूम में छुपाया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में आरोपी पति राहुल ने बताया कि उसका किसी दूसरे से मिलना-जुलना था जो उसको खटकता था और इसी कारण यह सब हुआ।

नीला पड़ गया था शरीर

नीला पड़ गया था शरीर

प्रिया के गर्दन पर कपड़े के कसने जैसे निशान मिले और पूरा शरीर नीला नजर आया। पुलिसकर्मियों समेत अन्य लोगों ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका भी जताई। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने पर हकीकत सामने आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+