सरकारी खजाने को लूटने में लगी है ट्रैफिक पुलिस, वायरल वीडियो से खेल का खुलासा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक वायरल वीडियो ने ट्रैफिक पुलिस के काले कारनामे को उजागर कर हड़कंप मचा दिया है। यह वीडियो एक जागरूक वाहन धारक द्वारा उस समय बनाया गया जब वह अपना चालान भुगतने के लिए एसपी ट्रैफिक कार्यालय पहुंचा और वहां पर उससे चालान से कई गुना पैसा वसूला गया जबकि उसे कोई रसीद भी नहीं दी गई। वायरल वीडियो में साफतौर पर नजर आ रहा है कि कार्यालय का सिपाही पांच-पांच सौ के नोट लेने के बाद दो सौ वापस करता भी साफ दिखाई दे रहा है। जब इस बाबत ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों से उनका पक्ष जानना चाहा तो वो कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए।

वीडियो में ट्रैफिक पुलिस का भ्रष्टाचार

वीडियो में ट्रैफिक पुलिस का भ्रष्टाचार

मुरादाबाद के एक जागरूक नागरिक ने वीडियो वायरल कर ट्रैफिक पुलिस के एक ऐसे काले कारनामे से पर्दाफाश किया है जिससे हर दो पहिया वाहन चालक को अक्सर सामना करना पड़ता है। दरअसल जिस चालान के बाद ये पूरा मामला सामने आया। 21 जनवरी 2018 को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित कॉस्मॉस हॉस्पिटल के पास यह दर्शा कर काटा गया था कि बाइक पर तीन सवारी है और चालान काटने वाली ट्रैफिक पुलिस की चालान बुक में क्रमांक संख्या -11899 की स्लिप वाहन स्वामी को दी गई और बाइक की आर सी जब्त कर ली गई, बस यहीं से खेल शुरू हो गया।

ट्रैफिक पुलिस ने 2300 रुपए वसूले

ट्रैफिक पुलिस ने 2300 रुपए वसूले

आसिफ नाम के वाहन स्वामी को कई दिनों तक ट्रैफिक कार्यालय के चक्कर काटने के बाद भी आरसी वापस नहीं मिली तो उसने इस गोरखधंधे को उजागर करने की ठान ली और वह एसपी ट्रैफिक कार्यालय जा पहुंचा और अपना चालान भुगतान की बात कहते हुए रसीद देते हुए सामने वाले सिपाही से पूछा तो उसने तेईस सौ रुपये देने की बात कही। पीड़ित ने पांच-पांच के पांच नोट बढ़ाते हुए चुपचाप अपने मोबाइल से पूरी घटना को कैद लिया। पैसा मिलने बाद पीड़ित को उसकी गाड़ी की आरसी तो दे दी गई लेकिन जिस पैसे के एवज में उसे आरसी दी गई उसकी कोई रसीद नहीं दी गई। पीड़ित ने इस घटना को सोशल मीडिया पर उजागर कर हड़कंप मचा दिया है।

सरकारी खजाने की लूट को किया उजागर?

सरकारी खजाने की लूट को किया उजागर?

इस वीडियो को वायरल करने वाले व्यक्ति को खोजकर जब उसका वर्जन लेने की कोशिश की गई तो वह सिर्फ इस बात पर तैयार हुआ कि उसका चेहरा सामने नहीं आना चाहिए तभी वह कुछ बताएगा। उसने बताया कि अगर वह मीडिया के सामने अपनी बात रखता है तो पुलिस उसे परेशान करेगी। इस वीडियो के बाद ये साफ तौर पर जाहिर हो गया हैं कि ट्रैफिक पुलिस सरकारी खजाने को लूटने में लगी है, लोगों की जेब पर डाका डालकर अपनी जेब भर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+