कृपया 100 नं. डायल न करें, यूपी पुलिस सो रही है!
मामला मथुरा के बरसाना रोड का है जहां डायल 100 पुलिसकर्मी दिन में ही गाड़ी को पेड़ के नीचे लगा कर सो रहा थे तभी वहां से निकल रहे एक शख्स ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद यह वायरल हो गया।
मथुरा। किसी भी आपात स्थिति में आम जनता की मदद करने के लिए हर वक्त मुस्तैद रहने वाली यूपी डॉयल 100 की गाड़ी में तैनात पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही का एक वीडियो मथुरा में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इस वीडियो में एक पुलिस कर्मी मथुरा की छाता कोतवाली क्षेत्र की 100 डॉयल गाड़ी को पेड़ के नीचे खड़ी करके खर्राटे मार कर सो रहा है ,और उसके बाकी दो साथी दूर दूर तक नजर नही आ रहे है।

सड़क चलते राहगीर ने बनाई वीडियो
योगी सरकार भले ही सरकारी तंत्र को मजबूत बनाने की कोशिश में लगी है और पुलिस को जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद करने में जुटी हो लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है मामला मथुरा के बरसाना रोड का है जहां डायल 100 पुलिसकर्मी दिन में ही गाड़ी को पेड़ के नीचे लगा कर सो रहा थे तभी वहां से निकल रहे एक शख्स ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद से यह वायरल हो गया।

साथ में 2 पुलिसवाले और थे
बता दें कि हर डॉयल 100 गाड़ी में तीन पुलिसकर्मी तैनात किए जाते हैं, लेकिन इस वीडियों में गाड़ी में एक ही पुलिसकर्मी दिख रहा है बाकि दो पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद हैं। चूंकि हर डॉयल 100 गाड़ी में GPS सिस्टम लगा होता है जो गाड़ी की लोकेशन पता चल जाती है इसिलिए पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को ड्यूटी पॉइंट पर खड़ा किया और खुद ड्यूटी से नदारद हो गए। वीडियो सामने आने पर मथुरावासियों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या डायल 100 किसी की सुरक्षा कर सकती है वो भी ऐसी हालत में जब कोई भी चलता हुआ राहगीर गाड़ी में लगे उपकरणों और पुलिस के हथियारों को लेकर आसानी से जा सकता है।

पहले भी अपराध को रोकने में नाकाम रही है यूपी 100
कुछ दिन पहले इसी इलाके में अपराधियों ने एक जघन्य अपराध को अंजाम दिया था जिसमें बहन की आबरु बचाने के लिए बदमाशों ने बहन के सामने ही भाई की निर्मम हत्या कर दी और अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। इस घटना में भी अपराधी उत्तर प्रदेश की डायल 100 के सामने होकर निकला था लेकिन किसी भी डायल 100 कर्मी की नजर गाड़ी में बैठी चीख-पुकार कर रही महिला पर नहीं पड़ी।
देखें वीडियो..
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications