राम जन्मभूमि थाना परिसर में साधु ने किया आत्मदाह, हुई मौत
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के फैज़ाबाद में राम जन्मभूमि थाना परिसर के अंदर एक पीड़ित साधु ने किया आत्मदाह का प्रयास किया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साधु मध्य प्रदेश का रहने वाला था। 50 साल का रामदास त्यागी अयोध्या दर्शन करने आया था कि हनुमानगढ़ी से उसका सामान चोरी हो गया था। यहां के संबंधित थाना राम जन्मभूमि में शिकायत करने गया था। उसका मुकदमा नहीं दर्ज किया गया जबकि उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभियुक्त को छोड़ दिया।

पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई ना किए जाने के कारण थाना परिसर के अंदर ही उसने आत्मदाह का प्रयास किया। साधु का आधा शरीर जल चुका था। पुलिस ने श्री राम हॉस्पिटल में उसको भर्ती कराया था। इलाज के दौरान साधु की मौत हो गई।
मंगलवार को हुई इस दर्दनाक घटना के बाद इस मामले में लापरवाही बरतने और रिपोर्ट दर्ज न करने की वजह से इंस्पेक्टर राजीव सिंह समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने इनको सस्पेंड किया।












Click it and Unblock the Notifications