पति ने नहीं छोड़ा गुटखा खाना, नई नवेली दुल्हन ने तोड़ दी शादी

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक पति की गुटखा खाने की आदत ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है। पान-मसाला खाने की वजह से 15 द‍िन पहले हुई उसकी शादी टूट गई और पत्‍नी उसे छोड़कर मायके चली गई। मामला प्रतापगढ के कंधई कोतवाली क्षेत्र का है।

A quarrel with Pan masala in husband and wife

घटना पूरे जिले में सुर्खियां बटोर रखी हैं। 15 दिन पहले हुई शादी के बाद, जहां दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल था वहीं अब हर किसी ने अपना माथा पकड़ लिया है। बता दें कि दुल्हन घर आई तो देखा कि पति हमेश मुंह में पान-मसाला भरे रहता था। मुंह से बदबू भी आती थी। कुछ दिन तक तो दुल्हन ने नजर अंदाज किया, मगर जब पति अपनी आदतों से बाज नहीं आया को टोकना शुरू कर दिया। इस बीच नई-नवेली दुल्हन ने मुंह से बदबू आने और घर छोड़ने की धमकी दी तो पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और जानवरो जैसा व्यवहार करने लगा।

टूट गई शादी
पति की पिटाई के बाद रोती हुई दुल्हन ने अपने मायके फोन किया और पूरी बात बताते हुए ससुराल में रहने से इंकार कर दिया। जब तक मायके के लोग पहुंचते दुल्हन ने ससुराल में परिजनों के सामने पूरी बात रखी और शादी तोड़ने का ऐलान किया। अचानक घर में हड़कंप मच गया। दुल्हन ने अपना सामान पैक किया और घर के बाहर कदम रख दिया तो बड़े बुजुर्गों के दबाव के बाद पंचायत बुलाई गई।

पंचायत भी नहीं बचा सकी शादी
शादी को बचाने के लिए बिरादरी की पंचायत बुलाई गई, जिसमें परिजन, रिश्तेदार सभी इकट्ठा हुए। लोगों ने दुल्हन को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पति के गुटखा बंद करने के फैसले पर अड़ी रही। दूसरी ओर पति ने जब गुटखा बंद ना करने की जिद्द पकड़े रही, जिसपर दुल्हन ने शादी तोड़ दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+