आगरा में दिनदहाड़े सिपाही की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

आगरा में शनिवार सुबह बदमाशों ने एक पुलिसवाले की गोलीमार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बदमाश फरार हो गए हैं।

आगरा में पुलिस आपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम नजर आ रही है। आम जनता की तो छोड़िए अब आगरा में खाकी भी सुरक्षित नही है। शनिवार सुबह बदमाशों ने यहां एक पुलिसवाले की दिनदहाड़े गोलीमार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बदमाश फरार हो गए। सिपाही की हत्या की जानकारी जैसे ही पुलिस के आला अधिकारियों को हुई तभी मौके पर एसएसपी SP सिटी क्षेत्राधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है जबकि एक की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

वाहन चेकिंग के दौरान हुई घटना

वाहन चेकिंग के दौरान हुई घटना

घटना थाना एत्माउद्दोला इलाके के टेडी बगिया क्षेत्र की है। शनिवार सुबह एत्माद्दौला थाने में तैनात सिपाही सतीश अपने साथियों के साथ टेडी बगिया पर चेकिंग कर रहा थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख बाइक सवारों ने बाइक भगा दी। यह देख सतीश ने बदमाशों का पीछा किया और एक बदमाश को पकड़ लिया तभी उसके एक साथी ने सिपाही सतीश के सीने में गोली दाग दी।

पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा

पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा

हत्या करने के बाद बदमाश भाग गए। साथी पुलिसकर्मी सतीश को लेकर एसएन अस्पताल पहुंचे। इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। सूचना पर एसएसपी SP सिटी फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद सिपाही सतीश को मृत घोषित कर दिया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नाकेबंदी की। इस दौरान दो बदमाशों को विरासत में ले लिया है बाकि की तलाश जारी है।

पुलिस पर उठा सवाल

बता दें कि सतीश 2006 में पुलिस में भर्ती हुआ था जो कि अलीगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है इस घटना से सिपाही के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं कि जहां पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं है वहां आम जनता पुलिस से सुरक्षा की क्या उम्मीद करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+