16 साल से छुट्टी पर था ये सिपाही, लौटते ही विभाग ने किया बर्खास्त

नई दिल्ली। यूपी के पीलीभीत जिले में पुलिस विभाग से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के कोतवाली पुलिस स्टेशन में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल 16 सालों की छुट्टी के बाद अचानक नौकरी पर लौट आया जिसके बाद विभाग ने उसे नौकरी से निकाल दिया। मामला पीलीभीत के कोतवाली पुलिस थाने का है जहां कांस्टेबल बलविन्दर सिंह की 2001 में तैनाती हुई थी लेकिन एक दिन वो अचानक गायब हो गया।

16 साल से छुट्टी पर था ये सिपाही, लौटते ही विभाग ने किया बर्खास्त

बलविन्दर ने विभाग को भी इस बार में कोई जानकारी नहीं दी कि वो कहां जा रहा है। 16 सालों बाद अब बलविन्दर सिंह इस साल के जून माह में अचानक से लौट आए। बलविन्दर के वापस लौटने पर उस वक्त के पीलीभीत के तत्कालिक एसपी ने उनकी दोबारा नियुक्ति के आदेश भी दे दिए। कांस्टेबल बलविन्दर सिंह की नियुक्ति के साथ ही उसके इतने दिनों तक लापता रहने की जांच भी शुरू हुई।

बीते मंगलवार को एसपी कलानिधि नैधानी ने बलविंदर सिंह को नोटिस देते हुए इतने दिनों तक गायब रहने की वाजिब वजह पूछी जिसे बता पाने में बलविन्दर सिंह नाकाम रहा। बलविंदर सिंह अपने मेडिकल से संबंधित भी कोई कागजात पेश नहीं कर सका जिसके बाद एसपी ने बलविन्दर सिंह को नौकरी से बर्खास्त किया।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बलविन्दर सिंह पंजाब राज्य के गुरुदासपुर जिले का रहने वाला है। बलविन्दर के पिता यूपी पुलिस में तैनात थे जिनकी मौत के बाद बलविन्दर को नौकरी मिली थी। एसपी नैथानी ने बताया कि इस मामले में पंजाब खुफिया विभाग से भी इस मामले में जांच करने को कहा गया था लेकिन वहां से भी बलविन्दर के मामले में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिली जिसके बाद विभाग ने उसे नौकरी से निकालने का निर्णय लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+