राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी की अभ्यास के दौरान मौत, देश के लिए खेलने का सपना रहा अधूरा

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में वार्मअप करते समय एक नेशनल हॉकी प्लेयर की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही स्टेडियम में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक विनोद सिंह मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में वार्मअप कर रहे थे। जैसे ही विनोद ने एस्ट्रो टर्फ मैदान पर दौड़ना शुरू किया और कुछ कदम ही दौड़े कि अचानक सीने में दर्द होने के चलते वह जमीं पर गिर गये और बेहोश हो गये।

A national hockey player died in stadium during warm up session in Bareilly

विनोद को मैदान पर गिरा देख तुरंत दूसरे खिलाडी विनोद को डॉक्टर के पास ले गए जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा लेकिन मौत की कोई वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। डॉक्टरों ने विनोद के हार्ट और विसरा को सुरक्षित कर लिया है। विनोद को हॉकी की दुनिया में बेहद टैलंटेड खिलाडी माना जाता था। वे खुद भी भारतीय टीम के लिए खेलने की बात करते थे। विनोद 2013 से बिहार ओर से हॉकी की चार नेशनल प्रतियोगिता में भाग ले चुके थे।

विनोद कैंट क्षेत्र के गांव भरतौल के रहने वाले थे, वह अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान थे। विनोद के दो और छोटे भाई हैं। विनोद की मां सावित्री ने बताया कि विनोद नियमित स्टेडियम जाया करते थे। विनोद प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम गये थे तो पहले विनोद के किसी दोस्त फ़ोन आया की विनोद की तबियत ख़राब हो गई है, बाद में फ़ोन आया कि उसकी मौत हो गई है। विनोद ने अपने करियर में सात गोल्ड पांच सिल्वर जीते थे। विनोद को हॉकी में एक कुशल डिफेंडर माना जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+