दूसरे पति को छोड़ कर पहले पति को पाने के लिए महिला बनी हैवान, दो साल की बच्ची को कुंए में फेंका

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने पूर्व पति को पाने के लिए एक कलयुगी मां ने अपने दो साल की बेटी को कुएं में फेंक दिया। कुएं में गिरने से मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पति की तहरीर पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

कुएं से मिला था नैना का शव

कुएं से मिला था नैना का शव

घटना मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव की है। यहां 3 जून को एक मां ने अपनी दो साल की बेटी को दौलताबाद गांव के कुएं में फेंक दिया था। गुरुवार की कुएं से बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बच्ची की पहचान महुआबारी निवासी नैना पटेल पुत्री रामआसरे पटेल के रूप में की थी। शव मिलने के बाद पिता ने अपनी पत्नी सुनीता को नामजद करते हुए तहरीर थाने में दी थी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने सुनीता से पूछताछ की तो सुनीता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पहले पति ने कहा पुत्री को छोड़कर आओ

पहले पति ने कहा पुत्री को छोड़कर आओ

पूछताछ में सुनीता ने पुलिस को बताया कि रामआसरे उसका दूसरा पति है। रामआसरे से तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। सुनीता ने बताया कि उसका पहला पति वीरेंद्र पटेल वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के जाठी गांव में रहता है। सुनीता ने बताया कि दूसरी शादी के बाद भी वह पहले पति से मोबाइल पर बात करती थी। सुनीत रामआसरे से अजीज आकर पूर्व पति वीरेंद्र के साथ रहना चाहती थी। वीरेंद्र ने कहा था कि उसके साथ रहना है तो पुत्री को पति के पास छोड़कर आओ।

कुएं में फेंका बेटी को

कुएं में फेंका बेटी को

सुनीता अपने दो साल की बेटी को चाची के घर छोड़कर आने की बात कहकर घर से निकल गई। लेकिन सुनीता ने अपनी बेटी को कुएं में फेंक दिया और अपने पहले पति के पास रहने के लिए चली गई। जब दूसरे पति को शक हुआ तो उसने अपनी पत्नी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने सुनीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+