मां से नाराज होकर निकली नाबालिग से गैंगरेप, ट्वीट के बाद दर्ज हो सका केस

बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। शक्तिपीठ देवीपाटन से दर्शन कर लौट रही नाबालिग से 4 दरिंदो ने उसके साथ गैंगरेप किया और फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर ही फैसला करने का दबाव बनाने लगे। मामला मीडिया में आने के बाद बलरामपुर पुलिस हरकत में आई और रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

मां से नाराज होकर निकली थी घर से

मां से नाराज होकर निकली थी घर से

गैसड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले पीड़िता के पिता ने बताया कि 17 जून की शाम करीब 5 बजे उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी अपनी मां से नाराज होकर सहेलियों के संग घर से तुलसीपुर चली गई थी। वहीं शक्तिपीठ देवीपाटन दर्शन कर नाबालिग ट्रेन से अपने घर लौट रही थी समय ज्यादा हो जाने के कारण रास्ते में उसे नींद आ गई। पीड़िता के मुताबिक उसके साथ दो लड़कियां और थी जो गैसड़ी स्टेशन पर उतर गई और उन्होंने पीड़िता को जगाया भी नहीं, जिसके चलते वह पचपेड़वा स्टेशन पहुंच गई।

चार आरोपियों ने किया गैंगरेप

चार आरोपियों ने किया गैंगरेप

आंख खुलने पर वह पचपेड़वा में उतर गई और वहीं कुछ खाने का सामान खरीदने लगी उसे अकेला देख कर 4 लड़कों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। मौका मिलते इन लड़को ने उसे स्टेशन के पास जंगली क्षेत्र में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। दरिंदों ने अपने दरिंदगी को अंजाम देने के बाद पीड़िता को बदहवास हालत में वही छोड़कर फरार हो गए। अगले दिन जब लड़की के पिता पचपेड़वा रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पीड़ित ने पूरी आपबीती बताई।

पुलिस ने बनाया दबाव, ट्वीट दर्ज हुआ केस

पुलिस ने बनाया दबाव, ट्वीट दर्ज हुआ केस

पिता पीड़ित बेटी को लेकर पचपेड़वा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, तो वहां मौजूद थानाध्यक्ष ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया और उल्टे पीड़िता के पिता को ही मामले में सुला करने का दबाव बनाने लगा। जब मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो मीडिया कर्मी ने मामले की जानकारी @uppolice और @updgp पर ट्वीट कर दी। डीजीपी कार्यालय ने मामले में संज्ञान लेते हुए @balrampurpolice से जवाब मांगा। बलरामपुर पुलिस ट्वीट के बाद हरकत में आई और आनन फानन में 19 जून को पीड़िता का एफआईआर दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया।

चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पचपेड़वा पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर संजय, भारत, शमीम व मुमताज नाम के युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपी पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया हैं और कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+