UP: नाबालिग लड़के को हथकड़ी लगाकर सात दिन तक लॉकअप में रखा बंद

वाराणसी। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पुलिस की लापरवाही देखने को मिली है। यहां एक नाबालिग लड़के को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। लेकिन एक हफ्ते तक पुलिस ने नाबालिग को हथकड़ी लगाकर लॉकअप के अंदर रखा। लॉकअप के अंदर हथकड़ी लगी हुई नाबालिग लड़के की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कम्प मच गया। वहीं पुलिस अभी भी जांच की बात कर रही है।

A minor boy kept behind the bars for no reason for last 7 days in Varanasi

सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
मंगलवार की रात सोशल मीडिया पर तेज़ी से एक फोटो वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गया। वायरल फोटो की जब जांच की गई तो पता चला कि फोटो में हाथों में हथकड़ी लगा शख्स नाबालिग है और पूछताछ के नाम पर पिछले एक हफ्ते से वाराणसी के मिर्जामुराद थाने में बंद है। बता दें कि पुलिस ने नाबालिग लड़के को चोरी के शक में पूछताछ के लिए उठाया था। सोशल मीडिया पर लॉकअप में निढ़ाल पड़े किशोर की तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मिर्जामुराद पुलिस ने आनन-फानन में नाबालिग किशोर को छोड़ दिया।

बता दें कि पीड़ित किशोर ने इस मामले की शिकायत एडीजी ज़ोन पीवी रामशास्त्री से की है। एडीजी जोन ने मामला संज्ञान में लेकर इसकी जांच के लिए एसएसपी आरके भारद्वाज को निर्देशित कर कार्रवाई का आदेश दिया है। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी ग्रामीण अमित कुमार को सौंप दी है। एसपी ग्रामीण अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+