दो बच्चों के बाप ने प्यार में दी जान, प्रेमिका को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना सदर बाजार के ओजपुरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक के जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी के मामले में पुलिस ने उसकी आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता ने आरोपी महिला के खिलाफ उसके पुत्र को आत्महत्या को मजबूर करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा रखी थी।

 A married and father of two son suicide in love in Saharanpur

एसएसआई ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ओजपुरा निवासी शिवकुमार ने 5 जनवरी को थाने में ओजपुरा की ही निवासी महिला मीनाक्षी पत्नी बाबूराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिवकुमार का आरोप था कि उसके पुत्र राहुल को मीनाक्षी ने जहर खाकर आत्महत्या करने को मजबूर किया था। परिजनों के मुताबिक राहुल का आरोपी मीनाक्षी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और राहुल ओजपुरा के निकट रेलवे कालोनी के मैदान में जहरीला पदार्थ का सेवन करने के बाद परिजनों को मिला था।

इसने परिजनों को बताया था कि मीनाक्षी ने उसे धोखा दिया है। वह उसके साथ जहर खाने की बात कर रही थी। युवक ने तो जहर खा लिया, मगर मीनाक्षी बिना जहर खाए ही यहां से भाग गई। बाद में युवक की चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। एसएसआई ने बताया कि आरोपी महिला को एक सूचना पर लकड़ी के पुल के निकट से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उधर, पुलिस हिरासत में आरोपी युवती ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उसका कहना था कि 4 महीने से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं जिसके चलते उसने राहुल को समझाया भी था, लेकिन वह उसे साथ चलने को दबाव बना रहा था और ना मानने पर राहुल ने स्वयं ही जहर खा लिया था। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+