पुलिस, प्रशासन और सीएम योगी से शिकायत पर भी नहीं मिला इंसाफ, विधान भवन के सामने आत्मदाह की कोशिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनपद के अधिकारियों और सीएम की चौखट पर न्याय की गुहार लगाने पर भी जब न्याय नहीं मिला तो प्रतापगढ़ निवासी व्यक्ति लखनऊ में विधान भवन के सामने आत्मदाह करने पहुंच गया। हलांकि व्यक्ति आत्मदाह करने में सफल होता इससे पहले ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति को काबू में करने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करने पड़ी। बाद में मौके पर पहुंचे हजरतगंज पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

A man tried to self immolate himself in Lucknow
लखनऊ में विधान भवन के गेट नंबर 3 के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पहचान प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी राजेंद्र पांडेय के रूप में हुई है। पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि दबंगों ने उसकी जमीन और घर पर जबरन कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई भी की गई। इस बात की सूचना उसने स्थानीय पुलिस को दी थी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर, पुलिस ने उसको ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया।
A man tried to self immolate himself in Lucknow

पीड़ित के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने जब उसकी कोई सुनवाई नहीं की तो उसने जनपद के बड़े पुलिस अधिकारियों और जिलाधिकारी से भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सुनवाई करने के नाम पर उससे 2 लाख रुपये की मांग भी की गई।

A man tried to self immolate himself in Lucknow

पीड़ित राजेंद्र ने बताया कि उसने सीएम योगी से भी शिकायत की थी लेकिन वहां भी उसे इंसाफ नहीं मिला तो थक - हार कर विधानभवन के सामने आत्मदाह करने पर पहुंच गया। मकसद साफ था कि शायद उसके इस कदम से ही उसे न्याय मिल जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+