शाहजहांपुर: दिवाली पर हुए झगड़े का बदला लेने के लिए कर दिया खून
दिवाली के दिन कुछ लोगों के साथ बुजुर्ग का विवाद हो गया था। बेटे का कहना है कि उन्होंने रंजिश का बदला लेने के लिए पिता का खून कर दिया।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना को बीती रात अंजाम दिया गया। बीती रात 55 साल का बुजुर्ग अपने घर मे अकेला सो रहा था इसी दौरान उसकी पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दीपावली पर बुजुर्ग का गांव के रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हो गया था। जिसका बदला रात में सोते बुजुर्ग की हत्या करके लिया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Read Also: संपत्ति में हिस्सा मांग रही महिला को प्रेमी ने मौत के घाट उतारा

रात में सोते समय गोली मारकर मर्डर
घटना जलालाबाद के रौली बौली गांव की है। यहां के रहने वाले 55 साल के सोरन सिंह खेतीबाड़ी का काम करते हैं। सोरन सिंह का एक बेटा है जो रात में अपनी परचून की दुकान पर सो रहा था। सोरन सिंह की पत्नी का कुछ वक्त पहले निधन हो चुका है। बताया जा रहा है कल रात सोरन सिर्फ अपने घर में अकेले सो रहे थे। तभी बीती रात उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है दीपावली पर सोरन सिंह का गांव के रहने वाले रामखिलावन अजयपाल धनपाल राम गोविंद राम तीर्थ और सत्यगोविंद से विवाद हो गया था।

केस की पुलिस कर रही जांच
विवाद के बाद वह सभी लोग सोरन सिंह से रंजिश मानने लगे। जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने सोरन सिंह को मौत के घाट उतारकर लिया। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे शिवसरन का आरोप है गांव के रहने वाले रामखिलावन अजयपाल धनपाल रामगोविंद रामतीर्थ और सतयगोविंद से दिपावली पर शराब पीने को लेकर उनके पिता का विवाद हो गया था।

दिवाली के दिन हुआ था विवाद
दिवाली पर ये सभी घर के बाहर शराब पीकर गालीगलौज कर रहे थे, जिसका विरोध उनके पिता ने किया था। जिसके बाद सभी ने उनके पिता को लाठी-डंडे से हमला कर घायल भी कर दिया था। जिसका मुकदमा उसने थाने में लिखाया था। लेकिन सभी लोग उससे रंजिश मानने लगे। आरोप है कि बीती रात उसके पिता घर मे अकेले सो रहे थे। वह अपनी परचून की दुकान में सो रहा था। बीती रात अचानक एक फायर की आवाज सुनी तो वह दुकान से बाहर निकला तो कुछ लोगों को भागते हुए देखा।













Click it and Unblock the Notifications