हरदोई: संपत्ति में हिस्सा मांग रही महिला को प्रेमी ने मौत के घाट उतारा

पति ने खुदकुशी कर ली थी जिसके बाद पड़ोसी से महिला का प्रेम संबंध हो गया। बताया जा रहा है कि महिला प्रेमी के संपत्ति में हिस्सा मांग रही थी जिस वजह से उसकी हत्या हुई।

हरदोई। पति की मौत के बाद पड़ोसी से आशनाई और नाजायज सम्बन्ध के बाद प्रेमी की संपत्ति की चाहत एक अधेड़ महिला के लिए भारी पड़ गयी। यूपी के हरदोई में प्रेमी ने प्रेमिका की बढ़ती नाजायज मांगो से तंग आकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का शव उसी के घर में पड़ा पाया गया। ह्त्या की जानकारी तब हुई जब महिला का लड़का घर लौटा तो उसने माँ के कथित प्रेमी और उसके दोस्त को घर से भागते देखा। जिसके बाद पूरे इलाके में हल्ला मच गया। अपनी अधेड़ उम्र प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी प्रेमी फरार है। Read Also: जिस बच्ची को मृत पैदा बताया था, उसका पेट काटकर डॉक्टरों ने निकाले थे अंग

हरदोई: संपत्ति में हिस्सा मांग रही महिला को प्रेमी ने मौत के घाट उतारा

जर और जोरू की चाहत में एक महिला के कत्ल और कत्ल का आरोप उसके प्रेमी पर लगने का यह सनसनीखेज मामला हरदोई जिले की शाहाबाद कोतवाली का है। यहाँ के गिगियानी मोहल्ले की रहने वाली 48 साल की रामबेटी का शव उसके घर में पाया गया। रामबेटी के पति मुंशी ने दो साल पहले आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद अधेड़ रामबेटी के सम्बन्ध पड़ोस में रहने वाले तारिक से हो गए और वो अपने बच्चो को छोड़कर उसके साथ बाहर चली गयी थी।

कुछ समय पूर्व ही दोनों लौटे थे। महिला के बेटे का आरोप है की जब वह घर पहुंचा तो उसने तारिक को और उसके दोस्त बब्बू को घर से भागते हुए देखा। जब वो घर के अंदर पहुंचा तो उसकी माँ का शव पड़ा था। परिवार के लोग प्रेमी और उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगा रहे है। दरअसल रामबेटी अपने प्रेमी तारिक से उसकी सम्पति में हिस्सा मांग रही थी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो रहा था। घटना के बाद से आरोपी प्रेमी फरार है। पुलिस ने फिलहाल प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। Read Also: बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पाकर भाई ने किया मर्डर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+