उन्नाव: भाई की हत्या का बदला लेने के लिए 20 साल बाद किया मर्डर, गांव में तनाव
उन्नाव। यूपी के उन्नाव में माखी थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 साल पूर्व हुई हत्या का बदला लेने के लिए घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अधेड़ की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई के बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल की तरफ भागे। सूचना पाकर मौके स्थानीय माखी थाना पुलिस पहुंच गई। गांव के तनाव पूर्ण माहौल को देखते हुए कई अन्य थानों की पुलिस भी बुला ली गई। माखी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है।

20 साल पूर्व हुई हत्या में नरेश आरोपी था
माखी थाना क्षेत्र के पूरा निस्फ पंसारी गांव निवासी नरेश (50) की हिमाचल खेड़ा गांव में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर गोलियों की बौछार कर दी जिससे नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। नरेश की मौत होने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही गांव पहुंची, घर में कोहराम मच गया। घटनास्थल की तरफ सभी भागे। देर रात हुई घटना की जानकारी जैसे ही माखी थाना पुलिस को मिली, वह भी मौके पर पहुंच गई।
तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए कई अन्य थानों की पुलिस बुला ली गई। मृत्तक परिजनों ने बताया कि नरेश पुरा निस्फ पंसारी गांव के मजरा हिमाचल खेड़ा काम से गए थे जहां पर पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने नरेश पर हमला बोल दिया और उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल खेड़ा गांव निवासी रामचंद्र, रामकरण, गोपाली आदि की नरेश से पुरानी रंजिश थी। लगभग 20 वर्ष पूर्व गोपाली के भाई की हत्या हुई थी जिसमें नरेश सिंह भी आरोपी था। रंजिश मानते हुए उपरोक्त लोगों ने नरेश पर योजनाबद्ध तरीके से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
थानाध्यक्ष माखी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हत्या के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों में काफी गुस्सा था।












Click it and Unblock the Notifications