बरेली: कुत्ते के 'प्यार' में पड़ोसी को घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काटा

बरेली। कुत्‍ता इंसान का सबसे वफादार दोस्‍त माना जाता है और यह बात तो हमारी फिल्‍मों में भी साबित होती रही है। आज हम आपको एक ऐसे मालिक के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने कुत्‍तों को बचाने के लिए एक युवक को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने पड़ोस के दो बच्चों की पिटाई भी कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया।

A man killed his neighbour for his dog in Bareilly

घटना बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के सेंधा गांव की है। सर्वेश पंजाब में मजदूरी का काम करता है। सर्वेश कुछ दिन पहले ही पंजाब से अपने गांव सेंधा आया था। बुधवार को सर्वेश पानी की समस्या के चलते अपने घर पर मोटर लगवा रहा था। तभी सर्वेश के बेटे गुरमीत ने ब्रजपाल के घूम रहे कुत्ते के पैर में डंडा मार दिया। जिसके बाद दोनों परिवार में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ब्रजपाल ने सर्वेश के घर में घुसकर उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

A man killed his neighbour for his dog in Bareilly

सर्वेश की हत्या करने बाद ब्रजपाल ने बच्चों को भी बुरी तरह पीट और घटना को अंजाम देकर मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। ग्रामीणों की मानें तो ब्रजपाल का शांत कराने गए लोगों के साथ भी ब्रजपाल में मारपीट की। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी ब्रजपाल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+