बच्ची से करता था अश्लील हरकत, बीवी, बेटा-बेटी ने मिलकर सड़क पर कूटा
आगरा। यूपी में आगरा थाना रकाबगंज के आगरा फोर्ट स्टेशन के सामने बेटे ने सड़क पर पिता की जमकर पिटाई की। बेटे ने पिता को पहले सड़क पर घसीटा फिर उस पर लात-घूसों की बरसात कर दी। पिता के सिर पर डंडों से भी वार किया जिससे उसके काफी चोटें आयी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के सामने ही बाप-बेटे लड़ते रहे।

थाना रकाबगंज के फोर्ट स्टेशन के पास पिता को बेटे ने इतना मारा की वह लहूलुहान हो गया। बेटे के साथ पत्नी व बेटी ने भी चप्पलों से मारपीट की। आरोप था कि पिता पड़ोस की मासूम बच्चियों को टॉफी देने के बहाने उनसे अश्लील हरकत करता है। कई बार व जेल भी जा चुका है। इसके बाद भी वह सुधरने का नाम नही ले रहा है। पिता ऑटो चालक है।

पिता ऑटो में एक बच्ची को पार्क में लेकर जा रहा था तभी अचानक बेटे ने देख लिया उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी सड़क पर बाप-बेटे का घमासान युद्ध चलता रहा है। फिलहाल पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पिता पर उसकी पत्नी ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं खुद पत्नी अपने पति पर बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने के बाद भी कह रही है।पुलिस आरोपी पिता के ख़िलाफ़ कार्रवाही करने की बात कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications