शादी करने की जिद और रुपयों की डिमांड पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक प्रेमिका को अपने प्रेमी पर शादी करने और रुपयों की डिमांड करना महंगा पड़ गया। प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा करते हुए इस साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये था मामला
सुल्तानपुर के धम्मौर थाना क्षेत्र के छरौली गांव मे 12 फरवरी की रात एक युवती की हत्या कर दी गई थी। 13 फरवरी की सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने पुराने ईंट के भट्टे के पास महिला का शव पड़ा हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जाँच में जुट गई थी।

एसपी ने दी जानकारी
घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसपी अमित वर्मा ने बताया कि 13 फरवरी को महिला का शव मिला था। महिला की हत्या के खुलासे के लिए धम्मौर पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया था। पुलिस टीम ने शव की शिनाख्त कोतवाली नगर के काशीराम कालोनी अमहट निवासी एक महिला के रूप में की थी। उन्होंने बताया कि मृतका की शादी हो चुकी थी और वो अपनी माँ के पास ही रहती थी।

शादी करने का बनाती थी दबाव
महिला का संबंध छरौली गाँव के रहने वाले एक युवक से था और युवती उस पर शादी और पैसे के लिए दबाव बनाया करती थी। शादी न करने पर पुलिस के पास जाने की धमकी भी देती थी। जिसके चलते युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 12 तारीख की रात छरौली गाँव के पुराने ईंट भट्ठे के पास महिला को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और ईंट जिससे कूँच कर उसकी हत्या की गई थी बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि हत्या में संलिप्त मुख्य अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है, वो दिल्ली के तिहाड़ जेल में 307 के केस में जेल काट चुका है।
-
UPPSC PCS 2024 का रिजल्ट केवल 9 दिन में जारी, 932 अभ्यर्थियों का हुआ सलेक्शन, कितने बने DSP? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88%












Click it and Unblock the Notifications