भाजपा नेता के फार्म हाउस में छज्जा गिरने से एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

मथुरा। झारखंड से मजदूरी करने आए युवक की मथुरा में भाजपा नेता के फॉर्म हाउस में मौत हो गई। इस नेता के फार्म हाउस में निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिरने से लैंटर के मलबे में दबने से मजदूर की मौत हुई। दो मजदूर इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

दो मजदूर काफी ऊंचाई से नीचे गिरे

दो मजदूर काफी ऊंचाई से नीचे गिरे

स्थानीय भाजपा नेता के फार्म हाउस पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान छज्जे का लैंटर गिर जाने से एक मजदूर की उसमें दबकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो मजदूर काफी ऊंचाई से नीचे आ गिरे जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सत्ता के मद में चूर नेताजी के फार्म हाउस पर मौजूद कर्मचारियों ने पहले तो मीडिया को अंदर ही नहीं जाने दिया बाद में हंगामा बढ़ने की स्थिति को भांपते हुए मीडिया को अंदर जाने दिया गया। पुलिस ने घटना में घायल दोनों मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है जबकि मृत मजदूर के परिजनों को सूचना दे दी है।

एक मजदूर की हुई दर्दनाक मौत

एक मजदूर की हुई दर्दनाक मौत

वहीं बताया ये भी जा रहा है कि फार्म हाउस में चल रहे निर्माण कार्य में दोयम दर्जे का मैटेरियल इस्तेमाल किया जा रहा था जो हादसे का सबब बना। जानकारी के मुताबिक पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के टिकट पर मांट क्षेत्र से चुनाव हार चुके एस.के. शर्मा वर्तमान में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य हैं और भाजपा के दिग्गज चेहरों से इनकी बेहद नजदीकी है। शनिवार को बिरला मंदिर के निकट मथुरा-वृंदावन रोड पर स्थित एस. के. शर्मा के फार्म हाउस पर निर्माण कार्य के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। छज्जे का लैंटर भर-भराकर गिर जाने से एक मजूदर ऊंचाई पर बंधी बांस-बल्लियों और लैंटर के मलबे के बीच फंस कर दब गया जबकि दो मजदूर काफी ऊंचाई से नीचे आ गिरे। इस हादसे में नीचे गिरे दोनों मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि बांस-बल्लियों और मलबे के बीच दबे एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।

मीडिया को कवरेज करने से रोका

मीडिया को कवरेज करने से रोका

घटना की जानकारी होने पर मीडिया मामले की कवरेज के लिए पहुंचा लेकिन यहां मौजूद नेताजी के स्टाफ ने गेट बंद कर दिया और मीडिया को अंदर एंट्री नहीं करने दी। बाद में पुलिस के पहुंचने पर मीडिया भी अंदर जा सकी। पुलिस ने दोनों गंभीर मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया वहीं करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे मजदूर के शव को बाहर निकाला गया और शिनाख्त करा उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक झारखंड के जिला जामबाड़ा थाना नारायण के गांव लक्ष्मीपुर निवासी 26 वर्षीय जीतलाल पुत्र परमेश्वर है। वहीं घायलों के नाम बताने से फार्म हाउस पर मौजूद लोगों ने नाम बताने से इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+